
हरियाणा पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर युवाओं का आक्रोश, सरकार से 3 वर्ष की छूट की मांग: समीक्षा, टोहाना
हरियाणा पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। युवाओं का कहना है कि उन्होंने समय-समय पर हरियाणा सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
हरियाणा पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर युवाओं का आक्रोश, सरकार से 3 वर्ष की छूट की मांग:
समीक्षा, टोहाना
हरियाणा पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर प्रदेश के युवाओं में भारी रोष देखने को मिल रहा है। युवाओं का कहना है कि उन्होंने समय-समय पर हरियाणा सरकार के मंत्रियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांग रखी, लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है।
युवाओं का आरोप है कि हरियाणा पुलिस भर्ती में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी ओवरएज इसलिए हो गए क्योंकि CET (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) का आयोजन हर वर्ष नहीं किया गया। यह देरी अभ्यर्थियों की गलती नहीं, बल्कि प्रशासनिक विलम्ब का परिणाम है, जिसका खामियाजा आज मेहनती युवा भुगत रहे हैं।
समीक्षा, टोहाना (हरियाणा) ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि सरकार को इस मुद्दे पर संवेदनशील रुख अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब पड़ोसी राज्यों ने आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट देकर युवाओं को आवेदन का अवसर दिया है, तो हरियाणा सरकार को भी समान रूप से न्यायपूर्ण निर्णय लेना चाहिए।
युवाओं ने सरकार से मांग की है कि हरियाणा पुलिस भर्ती में आयु सीमा में कम से कम 3 वर्ष की छूट दी जाए, ताकि प्रशासनिक देरी की वजह से प्रभावित हुए हजारों योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन करने का मौका मिल सके।
युवाओं का कहना है कि अगर सरकार इस मांग पर जल्द फैसला नहीं लेती, तो आंदोलन का रास्ता अपनाने पर भी मजबूर होना पड़ सकता है। अब देखना यह होगा कि हरियाणा सरकार युवाओं की इस जायज़ मांग पर कब तक ठोस निर्णय लेती है। Today News Haryana

