हरियाणा

पंचकूला हमारा अपना शहर है,आओ इसको साफ स्वच्छ रखे- ओ पी सिहाग

पॉलिथीन बन रहा है हमारी जिंदगी के लिए नासूर-डा बीएस दुग्गल

पंचकूला हमारा अपना शहर है,आओ इसको साफ स्वच्छ रखे- ओ पी सिहाग

पॉलिथीन बन रहा है हमारी जिंदगी के लिए नासूर-डा बीएस दुग्गल

पंचकूला,11 जनवरी: एच ए यू ट्राई सिटी एलुमनी एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी सामाजिक जिम्मेवारी समझते हुए पंचकूला सेक्टर 5 के यवनिका पार्क में पॉलिथीन के खिलाफ एक बहुत ही सघन अभियान चलाया। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के पूर्व छात्र जो पंचकूला ,चंडीगढ़ या मोहाली में रहते हैं उनकी एसोसिएशन एच ए यू ट्राईसिटी एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ बी एस दुग्गल एवं वरिष्ठ सदस्य तथा सलाहाकार ओ पी सिहाग की अगुआई में इस एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी रविवार के दिन बहुत ज्यादा सर्दी की न परवाह करते हुए सुबह पंचकूला के सबसे बड़े पार्क यवनिका में पहुँचे तथा पार्क के अंदर एवं पार्क की बाउंड्रीवाल के साथ लगती हेज के साथ लोगों द्वारा फेंके गए पॉलिथीन के लिफाफों, प्लास्टिक की बोतलों एवं कचरे को साफ़ करने का 2 घण्टे का अभियान चलाया जिसमें कई किलो पॉलिथीन एवं प्लास्टिक वेस्ट को इकट्ठा किया । इस अभियान के दौरान लोगों द्वारा पार्क में लगे बेंचो के आसपास खाने-पीने के बिखरे हुए लिफ़ाफ़े उठाए गए वही कई जगह हेज के अंदर कुछ शरारती तत्वों द्वारा पार्क में रात को शराब पीने के बाद फेंकी गई खाली बोतल भी उठाने का काम किया।
ट्राईसिटी एसोसिएशन के अध्यक्ष बी एस दुग्गल ने इस अवसर पर कहा कि पॉलिथीन हमारी जिंदगी के लिए अब नासूर बनता जा रहा है हमे अब इससे छुटकारा पाना होगा। उन्होंने कहा कि लोगों को पार्कों ,खुले स्थानो पर पॉलिथीन के लिफाफों को नहीं फेंकना चाहिए। इस अभियान के दौरान एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य एवं पंचकूला की साफ सफाई के लिए हमेशा चिंता करने वाले, कई दफा इस तरह के सफाई अभियान चलाने वाले सामाजिक कार्यकर्ता एवं जजपा जिला अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने पंचकूला के लोगों से कहा कि पंचकूला हमारा अपना शहर है हम सबको मिलकर इसको साफ स्वच्छ रखना है। उन्होंने कहा कि हम सब को अपना कुछ न कुछ योगदान स्वच्छता अभियान में देना होगा। उन्होंने कहा कि सफाई करने के साथ सफाई रखने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम सब को पॉलिथीन का प्रयोग कम से कम करना चाहिए तथा कागज कपड़े एवं जूट के थैले प्रयोग में लाने चाहिए। आज के इस अभियान में एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ किशोर कुमार,डॉ राजेंद्र सोलंकी, डॉ धर्मपाल बहमनी,डॉ अशोक राठी , सुरिन्दर चड्डा,डॉ रोहतास रोमन ,डॉ जगदीप मलिक सहित काफी सदस्यों ने भाग लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button