देशराज्यवायरलहरियाणा

जलालपुर स्थित एक निजी स्कूल से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर स्थित एक निजी स्कूल से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

जलालपुर स्थित एक निजी स्कूल से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी ,ओमप्रकाश डाबला
थाना कसौला पुलिस ने गांव जलालपुर स्थित एक निजी स्कूल से नकदी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव नांगल उड़िया निवासी भीमसिंह, जिला महेंद्रगढ़ के गांव ढाणी कोजिंदा निवासी दयाराम व यूपी के जिला हापुड़ के गांव शाहपुर चौधरी निवासी शायद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कुल से चोरी की हुई 1 लाख 30 हजार 500/- रुपये की नकदी बरामद की है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 28 फरवरी को गांव जलालपुर निवासी नितिन चौहान ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 27 फरवरी को उसके पिता ने उनके स्कुल के ऑफिस में 3 लाख 25 हजार रूपये रखे थे। जो रात्रि के समय कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति ऑफिस की मैज की दराज का लॉक तोड़ कर 3 लाख 25 हजार रूपये की नकदी चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना कसौला में चोरी का मामला दर्ज करके मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले में संलिप्त तीन आरोपी भीम सिंह, दयाराम व शायद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कूल से चोरी की हुई 1 लाख 30 हजार 500/- रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button