
- गुज्जर समाज का बड़ा फैसला:लड़का लड़की की शादी में नही बजेगा डीजे
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
रेवाड़ी जिला के गांव बरवापुर में बाबा देवनारायण के मंदिर में रविवार को जिला रेवाड़ी के समस्त गुज्जर समाज के मौजिज आदमियों की पंचायत हुई ।पंचायत में समाज मे फैली कुछ कुरीतियों को रोकने के लिए कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास किए ।शादी व अन्य प्रोग्रामों में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से पाबंदी, भात न्योतने के लिए बहन बेटियां आती है उसमे 11 से ज्यादा नही होगी ,ना कोई बर्तन बाटे जायेगे दोनों तरफ से पाबंदी रहेगी।छुछक न लेना और न देना दोनों बन्द तथा छट्टी की रात में बर्तन बाटना भी बन्द।लड़की रोकने के लिए 5 आदमी जाएंगे तथा 5 ही आएंगे।शादी में माला की रकम 51 सो से ज्यादा नही होगी।शादी में शराब का बार नही लगेगा।शराब का ठेका गांव की सीमा में नही खोलने देगे।माढा झांकने में पांच आदमी जायेगे और 5 आदमी आएंगे।इन फैसलो को नही मानने वाले के सुख दुख में शामिल होने समाज का कोई आदमी नही जाएगा।
