राज्यराशिफलहरियाणा

जनता ने एक बार फिर भाजपा के संकल्पों पर सहमति जताई : डा. सतीश पूनिया*

जनता ने एक बार फिर भाजपा के संकल्पों पर सहमति जताई : डा. सतीश पूनिया*

*जनता ने एक बार फिर भाजपा के संकल्पों पर सहमति जताई : डा. सतीश पूनिया*

*भाजपा सरकार गांवों और शहरों के संतुलित विकास के लिए समर्पित है : डा. पूनिया*

*नगर निकाय चुनाव में जनता ने कमल खिलाकर इतिहास रचा : डा. पूनिया*

चंडीगढ़, 12 मार्च। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया ने कहा कि निकाय चुनाव में जनता ने एक बार फिर भाजपा के विचार और नीतियों तथा नॉन स्टॉप हरियाणा के संकल्प पर सहमति जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया लिखा कि भाजपा की सरकार गांवों और शहरों के संतुलित विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए हरियाणा की जनशक्ति का हृदय से अभिनंदन और बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया। भाजपा प्रदेश प्रभारी ने प्रदेश की जनता को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली के सत्ता और संगठन के बेहतर तालमेल तथा कार्यकर्ताओं के परिश्रम को हरियाणा की जनता ने भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया है। जनता ने प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा पर भरोसा जताया है। डा. पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल नेतृत्व और विकास की राजनीति की यह एक और बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक जीत से निश्चित तौर पर हमारे कार्यकर्ताओं को और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा का मौका मिला है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। चुनाव में लगातार मिल रही जीत ने तय कर दिया है कि जनता विकास चाहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता के विश्वास पर खरा उतर रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद नगर निकाय चुनाव में मिली जीत से स्पष्ट हो गया है कि हरियाणा की जनता ने विकास के नाम पर मुहर लगाई है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि भाजपा सरकार संकल्प के साथ देश और प्रदेश के विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास और सबका विकास के मूलमंत्र पर चलते हुए सबके साथ मिलकर बेहतर से बेहतर काम कर रही है। इसी का परिणाम है कि जनता ने निकाय चुनाव में कमल खिलाकर इतिहास रचा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button