राज्यवायरलहरियाणा

निकाय चुनाव में जीत पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी की नीतियों पर जनता की मुहर : पंडित मोहन लाल बड़ौली

निकाय चुनाव में जीत पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी की नीतियों पर जनता की मुहर : पंडित मोहन लाल बड़ौली

*निकाय चुनाव में जीत पीएम मोदी और सीएम नायब सैनी की नीतियों पर जनता की मुहर : पंडित मोहन लाल बड़ौली*

*भाजपा की जीत हरियाणा के लोगों की भावनाओं की जीत : बड़ौली*

*कांग्रेस पार्टी अब समाप्ति की ओर : बड़ौली*

चंडीगढ़, 12 मार्च। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव में हरियाणा की जनता ने भाजपा की नीतियों पर विश्वास जताया है। निकाय चुनाव में मिली जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सुशासन, पारदर्शिता और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर है। निकाय चुनाव में भाजपा को मिला ऐतिहासिक समर्थन यह साबित करता है कि जनता प्रदेश का विकास चाहती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा की जीत को हरियाणा के लोगों की भावनाओं की जीत बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विजयी प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी साथ ही हरियाणा की देवतूल्य जनता का आभार जताया। श्री बड़ौली ने प्रदेशवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं भी दी।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरी दुनिया में जनता का मान और सम्मान बढ़ाने का काम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी प्रदेश की जनता के दिलों को जीत रहे हैं। इसी का परिणाम है कि नगर निकाय चुनाव में जनता जनार्दन ने भाजपा प्रत्याशियों को अपार आशीर्वाद देकर विजयी बनाने का काम किया है। श्री बड़ौली ने कहा कि नायब सरकार मोदी सरकार की योजनाओं को अच्छी तरह से लोगों के घरों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जनता की सेवा कर रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड जीत से गदगद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अब तीन गुणा गति से विकास होंगे। सरकार की किसी भी योजना में कोई रूकावट आने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में संगठन की दृष्टि से भाजपा बहुत मजबूत है। भाजपा के कार्यकर्ता सेवा भाव से जनता की सेवा रहे हैं। हमारे कार्यकर्ता सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बन रहे हैं।
श्री बड़ौली ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि दिशाहीन कांग्रेस को हरियाणा की देवतूल्य जनता ने अब निकाय चुनाव में भी सबक सिखाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अब समाप्ति की ओर बढ़ रही है। आने वाले समय में भारत कांग्रेस मुक्त बन जाएगा। भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में अडंगा डालने और सनातन धर्म पर विवादास्पद बयानबाजी करना कांग्रेस के लिए घातक सिद्ध हो रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button