उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

अग्निपथ योजना 2025-26 के तहत ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

अग्निपथ योजना 2025-26 के तहत ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

अग्निपथ योजना 2025-26 के तहत ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया आरंभ

रेवाड़ी, 12 मार्च ओमप्रकाश डाबला
अग्निपथ योजना के तहत ऑनलाईन आवेदन प्रक्रिया बुधवार 12 मार्च से आरंभ हो गई है।
आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी।
अग्निवीर अभ्यर्थी अपनी पात्रता के आधार पर किसी भी दो श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दो श्रेणियों के फॉर्म अलग अलग भरने होंगे। ऑनलाइन परीक्षा के लिए अभ्यर्थी द्वारा प्रति आवेदक परीक्षा शुल्क 250 रुपये का भुगतान किया जाना है। भर्ती वर्ष 2025-26 के लिए अग्निवीरों की भर्ती दो चरणों में की जाएगी। चरण 1 में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी जबकि चरण 2 में भर्ती रैली आयोजित होगी।

यह जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय से रैली के संयोजक कर्नल के0 संदीप ने बताया कि भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार को वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य है। ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। भिवानी, चरखी दादरी, महेन्द्रगढ़ व रेवाड़ी जिला के वे युवा जिनका जन्म 01 अक्टूबर 2004 से 01 अप्रैल 2008 के बीच हुआ है और उन्होंने दसवीं या बारहवीं की कक्षा उत्तीर्ण की है और वे उम्मीदवार जो कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए हैं और परिणामों की घोषणा की प्रतीक्षा कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं, बशर्ते वे अन्य सभी शर्तों और योग्यताओं को पूरा करते हों।

इस संदर्भ में विभिन्न पदों की जानकारी देते हुए कर्नल के0 संदीप ने बताया कि अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर ट्रेडसमैन दसवीं पास व अग्निवीर ट्रेडसमैन आठवीं पास के पद सभी आर्मफोर्स के लिए है। जिन उम्मीदवारों ने न्यूनतम शैक्षणिक व आयु सीमा की योग्यता पूरी कर रखी है, वे इस योजना के तहत अपने आवेदन ऑनलाईन कर सकते है। आवेदन करते समय सभी उम्मीदवार अपना निजी मोबाईल नंबर की जानकारी दर्ज करके सबमिट का बटन अवश्य दबाएं। उम्मीदवार जितनी बार भी अपना ऑनलाईन फार्म खोले, उसे बंद करने से पहले वे सबमिट बटन को अवश्य दबाएं।

ऑनलाईन आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़े और योजना बारे भर्ती प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ ले। उन्होंने कहा कि अग्निवीर आर्मी रैली की प्रक्रिया पूरी तरह से नि:शुल्क है तथा उम्मीदवार को इसके लिए किसी संस्था या कोचिंग सेंटर से जुडऩे की आवश्यकता नहीं है। सेना भर्ती से पूर्व किसी भी प्रकार का कोई ट्रायल भी नहीं करवाती है। उन्होंने सभी अभ्यार्थियों से अनुरोध किया है कि वे किसी भी तरह की भर्ती संबंधी अफवाह पर ध्यान न दें और भर्ती के दौरान दलालों से सावधान रहें। यदि किसी प्रार्थी को फार्म भरने में समस्या आती है तो वे आर्मी की वेबसाईट पर संपर्क कर सकते है तथा चरखी दादरी सेना भर्ती कार्यालय में भी निजी तौर पर संपर्क किया जा सकता है। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र के पांच स्थान भरने होंगे।

आईटीआई/कौशल योग्य उम्मीदवारों के लिए बोनस अंक निम्नानुसार हैं :-
(i) 10वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स -20
(ii) 10वीं प्लस 02/03 साल का डिप्लोमा-30
(iii) 12वीं प्लस एक साल का आईटीआई कोर्स -30
(iv) 12वीं प्लस दो साल का आईटीआई कोर्स-40
(v) 12वीं प्लस डिप्लोमा धारक-50

एनसीसी ए और बी के लिए 5 और 10 अंक बोनस मिलेंगे तथा एनसीसी सी सर्टिफिकेट के लिए जीडी श्रेणी में 20 और बाकी श्रेणी 15 अंक मिलेंगे। गणतंत्र दिवस भागीदारी के अतिरिक्त 5 अंक मिलेंगे। आवेदन प्रक्रिया का तरीका और ऑनलाइन परीक्षा का तरीका समझने के लिए जेआईए वेबसाइट पर वीडियो अवश्य देखें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button