
Palwal News: पलवल में सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान ने किया औचक निरीक्षण
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। जनरल हॉस्पिटल की सुविधाओं को जनहित में और बेहतर बनाने की तैयारी -दिनांक 2.2 .2025 को माननीय सिविल सर्जन डॉक्टर जय भगवान जाटान,डिप्टी सिविल सर्जन ने डॉक्टर राहुल शर्मा के साथ रात को 10:30 से 11:30 बजे गवर्नमेंट हॉस्पिटल पलवल का औचक निरीक्षण किया !इस दौरान एक लिफ्ट ऑपरेटर, एक डॉक्टर वह ओटी असिस्टेंट अनु उपस्थित पाये गए ।सिविल सर्जन ने बताया की सीएचसी औरंगाबाद व पीएचसी दीघोट में साफ सफाई अच्छी पाई गई !डॉक्टर जय भगवान जाटान ने बताया कि पलवल हस्पताल में मरीजों का इलाज ठीक से किया जा रहा था व सिविल सर्जन डॉ जय भगवान जाटान ने गायनी वार्ड व लेबर रूम में स्टाफ द्वारा ली जाने वाली बधाई के बारे में मरीजों से पूछा पर सभी मरीजों ने बताया कि कोई भी स्टाफ बधाई के नाम पर पैसा नहीं ले रहा है और सरकारी अस्पताल में सिविल सर्जन ने सभी मरीजों एवं उनके अटेंडेंट्स से काम के बारे में और कमियों के बारे में जायज़ा लियाऔर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि opd, वार्ड में या लेबर रूम मेंकिसी भी प्रकार की कमी नहीं पाई जानी चाहिए !अगर कोई कमी पाई जाती है तो उनके संज्ञान में लाई जाए ताकि उन्हें जल्दी से जनहित में दूर किया जा सके ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की अ सुविधा का सामना न करना पड़े । माननिय सिविल सर्जन ने अनुपस्थित अधिकारी तथा कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए अनुशासनिक कार्यवाही करने के आदेश दिए।अंत में सिविल सर्जन ने सभी अधिकारियों, को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए और कहा कि किसी भी तरह की कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी !

