
Rewari News: कोसली के डीएसपी विद्यानन्द ने एमडीएस कॉलेज में डीएसपी ने लाइब्रेरी का किया उद्धघाटन
Rewari News: कोसली के डीएसपी विद्यानन्द ने एमडीएस कॉलेज में डीएसपी ने लाइब्रेरी का किया उद्धघाटन
हरियाणा सरकार को पत्र भेजा, SPO की सैलरी बढ़ाने की मांग की
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
शहीद परिवार कल्याण फाउंडेशन के संयोजक मेजर डॉ. टी.सी. राव ने हरियाणा सरकार के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह को एक पत्र लिखा, जिसमें हरियाणा में कार्यरत पूर्व सैनिकों के लिए वेतन वृद्धि की मांग की गई है। पत्र की एक प्रति प्रिंसिपल सेक्रेटरी, गृह विभाग, हरियाणा और डीजीपी पुलिस को भी भेजी गई है।
मेजर डॉ. टी.सी. राव ने पत्र में बताया कि हरियाणा सरकार ने विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के पद पर पूर्व सैनिकों को नियुक्त किया था, ताकि वे सिपाहियों की कमी को पूरा कर सकें। हालांकि, वर्तमान में इन SPO की सैलरी केवल 20,000 रूपए है, जो न्यूनतम भत्तों से भी कम है। उन्होंने यह भी कहा कि इनकी सैलरी अकुशल श्रेणी मजदूरी से भी कम है।
उदाहरण देते हुए, उन्होंने बताया कि एक सिपाही को 60,000 रूपए मिलते हैं जबकि SPO को केवल 20,000 रूपए दिए जा रहे हैं। इसके अलावा, होम गार्ड की सैलरी भी 28,000 रूपए तय की गई है, जो कि SPO से 8000 रूपए अधिक है।
मेजर डॉ. राव ने सरकार से अनुरोध किया कि पूर्व सैनिकों के प्रति ऐसा शोषण न किया जाए और SPO की सैलरी को कम से कम 30,000 रूपए किया जाए, ताकि ये पूर्व सैनिक भी मान-सम्मान के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर सकें और राज्य में कानून व्यवस्था को बनाए रखने में मदद कर सकें।
मेजर डॉ. टी.सी. राव ने यह भी कहा कि इन पूर्व सैनिकों ने देश की सेवा की है और अब हरियाणा सरकार को उन्हें उचित सम्मान और वेतन देना चाहिए, ताकि उनका आत्मसम्मान बनाए रखा जा सके।
यह कदम हरियाणा सरकार के प्रति पूर्व सैनिकों की उम्मीदों को साकार कर सकता है और उनके कर्तव्यों के प्रति प्रतिबद्धता को और भी मजबूती से स्थापित कर सकता है।
डीएसपी ने लाइब्रेरी का उद्धघाटन किया
कोसली,3 फरवरी ओमप्रकाश डाबला
सोमवार को कोसली के डीएसपी विद्यानन्द ने एमडीएस कॉलेज कोसली में एक लाइब्रेरी का उद्धघाटन रिब्बन काटकर किया।
इस अवसर पर संस्था के चेयरमैन होशियार सिंह लम्बरदार व लाइब्रेरी संयोजक एडवोकेट तुशान्त यादव तथा स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
तुशान्त यादव ने बताया कि इस लाइब्रेरी में प्रतियोगिता की पुस्तकें, रोजगार समाचार पत्र, फ्री वाईफाई,आरओ का पानी,साफ एवं स्वच्छ वातावरण, सीसी कमरे,ऐसी रूम की बेठने की सुविधा मिलेगी। तथा लाइब्रेरी सुबह 8 बजे से साय 8 बजे रहेगा।

