
Palwal News: अटल भूजल योजना के तहत ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र ने किया पलवल जिले में नैरोकास्टिंग का सफल आयोजन
Palwal News: मुकेश बघेल, ब्यूरो चीफ, पलवल। अटल भूजल योजना के तहत पलवल जिले में ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र ने भूजल संरक्षण के लिए नैरोकास्टिंग की गतिविधियां संपन्न की इस योजना के तहत पलवल जिले के 120 ग्राम पंचायत में सतत भूजल प्रबंधन के लिए ऑडियो विजुअल माध्यम से एक जागरूकता अभियान चलाया गया इस जागरूकता अभियान में हसनपुर खंड की 23 ग्राम पंचायत, हथीन खंड की 48 ,होडल खंड की 22 और पलवल खंड की 27 ग्राम पंचायत में चलाया गया ।
ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र ने वीडियो के माध्यम से सतत भूजल प्रबंधन के लिए समुदाय स्तर पर परिवर्तन लाने के लिए अटल भूजल योजना के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की संपूर्ण जानकारी ग्राम वासियों को दी इसमें विशेष रूप से टपका और फब्बारा विधि, फसल विविधीकरण और अटल भूजल योजना के अंतर्गत बनी कृत्रिम भूजल संरक्षण संरचनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ।
ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राहुल सिंह ने बताया की नेरोकास्टिंग बहुत ही अच्छा तरीका है जिसके माध्यम से समुदाय को इकट्ठा कर ऑडियो विजुअल माध्यम से उन्हें उन्हीं के स्थान में अच्छा कार्य कर रहे प्रगतिशील किसानों की वीडियो दिखाकर उनके द्वारा अपनाई गई सफल तकनीक के बारे में समझाया जाता है जिससे कि लोगों के बीच बहुत अधिक जागरूकता आई है।
अटल भूजल योजना पलवल के जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से श्री मनोज कुमार ने इस नैरोकास्टिंग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नैरो कास्टिंग के माध्यम से किसानों को जागरूकता उन्हें खेती की नई तकनीक अपनाने के लिए बहुत अधिक प्रोत्साहित कर रही है, मनोज कुमार और साथ में जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई से सुजल वर्मा ने भी बहुत सी नेरोकास्टिंग गतिविधियों में पहुंचकर ऑल इंडिया समाज सेवा केंद्र के ट्रेनर्स को दिशा निर्देश दिए और उनके कुशल नेतृत्व में ग्राम वासियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और साथ ही साथ श्री मनोज जी ने घटते भूजल के स्तर को गंभीर समस्या बताते हुए सभी से सामुदायिक भागीदारी की अपील की और इस कार्यक्रम ने उनकी टीम से राहुल मेहलावत ,कृषि विशेषज्ञ मनोहर लाल, आईईसी महेश कुमार ,अशोक कुमार, प्रमोद कुमार ,अभिषेक और सभी फ्रंट लाइन वर्कर ,सभी ट्रेनर्स ने इस एक्टिविटी को सफल बनाने में अपना योगदान दिया और किसानों और महिलाओं को जागरूक किया ।

