
29 तारीख को शहीद भगत सिंह चौक पर इक्कठा होकर सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी।-सद्भावना मंच*
29 तारीख को शहीद भगत सिंह चौक पर इक्कठा होकर सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी:सद्भावना मंच*
*29 तारीख को शहीद भगत सिंह चौक पर इक्कठा होकर सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी।-सद्भावना मंच*
आज जनवादी लेखक की मासिक *काव्य गोष्ठी* कुम्हार धर्मशाला,बरवाला में दर्शना जांगड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई संचालन रीतु रुत ने किया। रचनाकारों ने अपने मन के भाव रचनाओं के माध्यम से पेश किए।यह काव्य गोष्ठी कश्मीर में शहीदों को समर्पित की गई। दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जनवादी लेखक संघ, बरवाला ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की।
काव्य गोष्ठी के बाद भिन्न भिन्न संगठनों से जुड़े हुए प्रतिनिधियों ने विचार गोष्ठी की जिसकी मास्टर मोहनलाल जेई की अध्यक्षता की।
सद्भावना मंच बरवाला एंव जनवादी लेखक संघ ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर कहा की कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हम सभी कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। आपसी भाईचारा बनाए रखना ही शहीदों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 29 तारीख को सद्भावना मंच,बरवाला द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर इक्कठा होकर सद्भावना यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बरवाला के तमाम जनसंगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए वरिष्ठ उपन्यासकार मास्टर रोहतास ने इस आतंकी हमले के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा की यह देश,सबका देश है। हमारा देश लोकतांत्रिक देश है जो संविधान के अनुसार चलता है। संविधान की प्रस्तावना में पहला शब्द है हम भारत के लोग। आतंकवादी की कोई जाति कोई धर्म नहीं होता। कुछ लोग इस घटना का राजनीतिकरण करके साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कुचेष्टा कर रहे है।बरवाला के अमनपसंद लोग व तमाम जनसंगठन यह किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम बरवाला के सभी जन-मानस से अपील करेंगे की किसी भी रुप में आपसी सदभाव खराब ना होने दें। आपसी भाईचारा बनाए रखें।
आज इस काव्य गोष्ठी एवं विचार गोष्ठी में मास्टर देशराज वर्मा, सुरजीत सिंह,रणवीर देवल,सुशीला बहबलपुर, सुबेसिंह सुबोध, रोहतास राजली, डॉ. राजेश महेंदिया,सरदानन्द राजली, राजेश सरसौद, अवतार भारतीय, किसान नेता महासिंह सिंधु, सुभाष पेंतिया,अशोक बूरा, संजय बधावड़,हर्ष,नमन आदि शामिल रहे।
*जनवादी लेखक संघ,बरवाला*

