हरियाणा

तेजस्वा यादव की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी नई प्रेरणा : बाबा मुक्तेश्वरी मठ में हुआ भव्य सम्मान समारोह*

तेजस्वा यादव की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी नई प्रेरणा : बाबा मुक्तेश्वरी मठ में हुआ भव्य सम्मान समारोह*

*तेजस्वा यादव की सफलता से क्षेत्र के युवाओं को मिलेगी नई प्रेरणा : बाबा मुक्तेश्वरी मठ में हुआ भव्य सम्मान समारोह*

कोसली, 27 अप्रैल:ओमप्रकाश डाबला
कोसली गांव के प्रतिभाशाली सपूत तेजस्वा यादव, सुपुत्र श्री नवीन यादव एवं सुपोत्र डॉ. नवल सिंह यादव (मोहल्ला हाथीपोता) ने प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में 308वीं रैंक हासिल कर कोसली गांव और समूचे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस अद्वितीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में रविवार को बाबा मुक्तेश्वरी मठ, कोसली में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर तेजस्वा यादव की स्वागत यात्रा रविवार सुबह 9:30 बजे कैनाल रेस्ट हाउस, कोसली से आरंभ होकर कुलगुरु बाबा मुक्तेश्वर पुरी मठ तक पहुंची जहा पर तेजस्वा ने मत्था टेका और बाबा का आशिर्वाद लिया। पूरे गांव में जश्न का माहौल था स्थानीय लोगी ने फूल-मालाएं पहनाकर तेजस्वा का जोरदार स्वागत किया।मठ में पहुचने पर मठाधीश बाबा शिवपुरी महाराज ने तेजस्वा यादव को आशीर्वाद प्रदान कर उनका भावभीना अभिनंदन किया। ग्राम पंचायत व ग्रामवासियों ने भी बड़ी गर्मजोशी और उत्साह के साथ तेजस्वा का स्वागत किया, और इस गौरवमयी पल का साक्षी बना गांव का हर व्यक्ति गर्व से ओतप्रोत दिखा।

समारोह को संबोधित करते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा,
“प्रतिभा कभी सम्मान की मोहताज नहीं होती। जो युवा अपनी मेहनत, समर्पण और लगन से सफलता प्राप्त करते हैं, उन्हें समाज खुद-ब-खुद सम्मान देता है। तेजस्वा यादव की यह उपलब्धि पूरे कोसली गांव के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”
उन्होंने कहा कि जब कोई युवक आईएएस अधिकारी बनता है, तो वह न केवल देश की सेवा करता है बल्कि अपने गांव और क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तेजस्वा की सफलता का लाभ भविष्य में कोसली गांव को अवश्य मिलेगा।

इस सम्मान समारोह में नवनियुक्त आईएएस अधिकारी तेजस्वा यादव ने भी सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा,”यह सफलता माता-पिता, गुरुजनों और गांव के बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद का प्रतिफल है। उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा मेरे जीवन का आधार रहा है।”तेजस्वा ने गांव और क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी कड़ी मेहनत और निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया, ताकि वे भी अपने सपनों को साकार कर सकें।

समारोह में ग्राम पंचायत कोसली, सामाजिक संगठनों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों ने तेजस्वा यादव को सम्मानित किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और गौरव का वातावरण बना रहा। बाबा शिवपुरी महाराज, सरपंच रामकिशन जांगडा, पंच ओमप्रकाश डाबला, पंच कृष्ण यादव,पंच कैप्टन कर्मसिंह यादव,पंच सतबीर चेयरमैन,पंच शारदा यादव,पंच राजेन्द्र सिंह,पंच संदीप ,जिला पार्षद जीवनहितैषी, पंच मिथलेश यादव,ब्लॉक समिति सदस्य सुषमा यादव,पूर्व चेयरमैन कैलाश बाई, सज्जन सिंह यादव, डॉ सतबीर इन्दौरा,प्रवीण, राजेश,चेयरमैन विजय आजाद,रामफल कोसलिया, नरेन्द्र बाबू,दयावान बिरला,यदु यादव,संजय यादव,लखन मास्टर,सुदर्शन सरपंच, महेंद्र सिंह,अशोक बोहरा,दिनेश यादव,जगपाल मास्टर तेजसवा के माता पिता ,दादी सहित परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button