राज्यवायरलहरियाणा

विधायक अनिल यादव ने फसली नुकसान का जायजा लिया* *किसानों को कहा- सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद*

विधायक अनिल यादव ने फसली नुकसान का जायजा लिया* *किसानों को कहा- सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद*

*विधायक अनिल यादव ने फसली नुकसान का जायजा लिया*
*किसानों को कहा- सरकार से मिलेगी आर्थिक मदद*

कोसली, 15 मार्च ओमप्रकाश डाबला
विधायक अनिल यादव ने अपने हलके के विभिन्न गांवों का दौरा करते हुए  बरसात एवं ओलावृष्टि से रबी की फसल में हुए नुकसान का अवलोकन किया है। उन्होंने कहा है कि फसलों का जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई अवश्य की जाएगी।
कोसली के विधायक अनिल यादव ने गांवों में किसानों के साथ बातचीत की और खेतों में मौसम की मार से हो चुके नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी भी वक्त आ सकती है, इसका कोई उपाय नहीं। लेकिन अब जो भी क्षति हो गई है, उसकी पूर्ति किए जाने का अवश्य उपाय किया जाएगा। इस बारे में वह स्वयं मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से बात करेंगे और फसली नुकसान का मुआवजा दिलवाया जाएगा।

विधायक अनिल यादव ने किसानों को कहा कि जिस किसी व्यक्ति ने बीमा योजना का आवेदन नहीं किया है, उसे सरकार से सहायता दिलवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं कि शीघ्रता से गिरदावरी का कार्य पूरा किया जाए और फसल में हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार की जाए। विधायक ने किसानों को आश्वासन दिया कि सरकार पूरी तरह से उनके साथ है। किसानों को किसी प्रकार का आर्थिक नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर हलके के ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष उनके गांव से संबंधित जनसमस्याओं को भी रखा। विधायक ने कहा कि इन सभी जनसमस्याओं का निवारण करने के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी।
———–

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button