
Karnal News: करनाल जिले की 1 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
Karnal News: करनाल जिले की 1 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में
करनाल 1 फरवरी श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोहंड घरौंदा में प्रिंसिपल श्रीमती सुषमा गोयल जी के मार्गदर्शन में श्रीमती सुशीला भारद्वाज जी, ञ्जत्रञ्ज स्ष्द्बद्गठ्ठष्द्ग का सेवानिवृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में श्रीमती सुशीला भारद्वाज के पारिवारिक सदस्यों के अतिरिक्त अन्य मेहमान तथा विद्यालय का सारा स्टाफ मौजूद रहा। श्रीमती सुशीला भारद्वाज ने 23 दिसंबर 1995 को अपनी राजकीय सेवाओं का प्रारम्भ किया था तथा आज 31 जनवरी 2025 को 29 वर्षों की सफल राजकीय सेवा के उपरांत सेवानिवृत हुई। इस पूरे समय के दौरान उन्होंने अपनी राजकीय सेवाओं का मन से तथा पूरी ईमानदारी से निर्वहन किया। अपनी सेवा के अंतिम दिन उन्होंने विद्यालय के छात्रों की भलाई के लिए विद्यालय की लाइब्रेरी के लिए 35000 /- रूपये का फर्नीचर उपलब्ध करवाया ताकि बच्चे बैठ कर अच्छे से पढाई कर सकें। विद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती सुषमा गोयल जी तथा विद्यालय के सम्पूर्ण स्टाफ की तरफ से यही कामना है कि श्रीमती सुशीला भारद्वाज अपनी सेवा निवृति के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ रहे तथा भगवान उनको दीर्घायु करें तथा अपना जीवन सुख शांति से व्यतीत करें ।
अब 14 जून 2025 तक नि:शुल्क अपडेट करवाएं आधार कार्ड -उत्तम सिंह
10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक
करनाल, 1 फरवरी उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करवाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई द्वारा आधार कार्ड को अपडेट करवाने की अंतिम तिथि 14 जून 2025 कर दी गई है। अब 14 जून 2025 तक आधार कार्ड को नि:शुल्क अपडेट करवाया जा सकता है। नागरिक स्वयं भी द्धह्लह्लश्च://ह्वद्बस्रड्डद्
उपायुक्त ने बताया कि आधार कार्ड मुफ्त में अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून 2025 तक बढ़ा दी गई है। आधार की जानकारी मुफ्त में अपडेट करने की सुविधा सिर्फ यूआईडीआई के ऑनलाइन पोर्टल पर ही उपलब्ध है। अपनी पहचान और पते के दस्तावेज़ द्धह्लह्लश्च://द्व4ड्डड्डस्रद्
उपायुक्त ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले 10 सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में परेशानी व समस्या का सामना न करना पड़े। आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर आपका नाम, जन्मतिथि सही होनी चाहिए। आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक द्वारा ऑनलाइन अपडेट करने पर किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड धारक माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माईआधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिला वासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह भी दी है।
बॉक्स : आधार सेवाओं का लाभ उठाने के लिए, आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल देना ज़रूरी
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि आधार सेवाओं का लाभ उठाने के लिए आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल देना जरूरी है। अगर किसी नागरिक ने अभी तक अपने आधार में मोबाइल नंबर और ईमेल नहीं जोड़ा है, या फिर किसी नागरिक के मौजूदा आधार में मोबाइल नंबर या ईमेल बदल गया है, तो वे इसे नजदीकी अक्षय आधार केंद्र के जरिए अपडेट कर सकते हैं।
बॉक्स: नवजात शिशुओं का भी बनवाएं आधार कार्ड, बच्चों का बायोमेट्रिक पाँच साल और 15 साल की उम्र में जरूर करवाएं अपडेट : उत्तम सिंह
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि नवजात शिशुओं का भी आधार कार्ड बनवाना चाहिए। पांच साल से कम उम्र के बच्चों के आधार के लिए बायोमेट्रिक जानकारी नहीं ली जाती। बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र और माता-पिता में से किसी एक का आधार, नामांकन के लिए काफी है। बच्चों का बायोमेट्रिक पांच साल और 15 साल की उम्र में जरूर अपडेट करवाना चाहिए। पांच साल की उम्र में जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट सात साल की उम्र से पहले और 15 साल की उम्र में जरूरी बायोमेट्रिक अपडेट 17 साल की उम्र से पहले करवाने पर ही मुफ्त अपडेट की सुविधा मिलेगी।
ऐसे अपडेट करें आधार कार्ड
आधार कार्ड अपडेट करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट द्धह्लह्लश्च://ह्वद्बस्रड्डद्
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 40 से 60 प्रतिशत वित्तीय सहायता का प्रावधान – उत्तम सिंह
करनाल, 1 फरवरी उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि किसानों और मछली पालन का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना आर्थिक स्थिति मजबूत करने में वरदान सिद्ध हो रही है। सरकार द्वारा योजना के तहत 40 से 60 प्रतिशत वित्तीय सहायता का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला में उन गांवों के लोगों को मत्स्य पालन के प्रति प्रोत्साहित किया जा रहा है, जिन गांवों में बरसात के पानी का ठहराव होता है या भूमि बंजर है। मछली पालन से किसानों की आय बढ़ रही है। झींगा मछली पालन से 5 से 6 लाख रुपये प्रति एकड़ तक आमदनी होती है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा योजना के तहत अनुसूचित जाति व महिला वर्ग मछली पालकों को 60 प्रतिशत अनुदान तथा सामान्य वर्ग को मछली पालन पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है।
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत 60 प्रतिशत सभी वर्गों की महिलाओं व अनुसूचित जाति को तथा 40 प्रतिशत सामान्य व ओबीसी को अनुदान प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत प्रार्थी निजी भूमि में या पट्टे पर भूमि लेकर मछली फीड हैचरी, तालाबों के निर्माण, बायोफ्लॉक, आरएएस, फीड मिल, कोल्ड स्टोर आदि लगाने पर विभाग से वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
यूनिट लगाने से पूर्व मिट्टी व पानी की टेस्टिंग जरूरी
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना तथा अन्य विभागीय योजनाओं के लिए किसानों को जागरूक करते हुए समय-समय पर विभाग द्वारा प्रशिक्षण भी दिया जाता है। यूनिट लगाने से पहले प्रशिक्षण अवश्य लें तथा मिट्टी व पानी की टेस्टिंग अवश्य रूप से करवाएं ताकि यूनिट कामयाब हो सके।
साईबर अपराधों को रोकने में सरकार, प्रशासन के साथ उपभोक्ता की भी अहम भूमिका : उपायुक्त
साईबर क्राइम रिपोर्टिंंग पोर्टल और हेल्पलाइन नम्बर 1930 पर दर्ज करवा सकते हैं साईबर क्राइम की शिकायत
करनाल, 1 फरवरी उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि बढ़ते हुए साईबर अटैक अथवा साईबर अपराधों को रोकने में सरकार, प्रशासन ही नहीं उपभोक्ता की भी बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। ऐसे हमलों को रोकने में उपभोक्ताओं की सजगता और सतर्कता की बहुत बड़ी भूमिका होती है। साईबर अटैक के लिए आवश्यक है कि उपभोक्ता, फोरम, वेबसाईट्स पर अपनी संवेदनशील जानकारी ईमेल आईडी, पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड की डिटेल शेयर न करें। अपना पासवर्ड मजबूत रखें, कोई भी लिंक क्लिक करने से पहले देखें कि वह वेबसाईट ठीक है या नहीं। उन्होंने कहा कि सिस्टम की सुरक्षा के लिए अपने सिस्टम को अपडेट करते रहें और भरोसेमंद सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करें।
उन्होंने बताया कि स्पैम मैसेज को खोलने से बचें और ओपन वाईफाई का इस्तेमाल न करें। साथ ही एक ही वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का प्रयोग करें। आप एक सुरक्षित नेटवर्क से जुडक़र सावधानी और सजगता बरतकर साईबर हमले अथवा अपराध की गिरफ्त में आने से बच सकते हैं। इसी कड़ी में पुलिस विभाग द्वारा भी साईबर अपराधों से निपटने के लिए हेल्पलाईन नम्बर 1930 शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि अटैकर्स कमजोर सिस्टम पर हमला करने और उस पर नियंत्रण करने के लिए मैलिसस कोड का सहारा लेते हैं। साईबर सिक्योरिटी पर अटैक अनेक प्रकार से किए जा सकते हैं। इसके लिए मैलवेयर, फिशिंग अटैक, डिनायल ऑफ सर्विस, मेन इन द मिडिल के माध्यम से किया जा सकता है। इसको सिस्टम को हैक करने, क्रिप्टो करेंसी के रूप में पैसे की मांग के लिए या फिर डार्क वेब पर डेटा बेचने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस तरह के हमलो में संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण जानकारी जो उपयोगकर्ता की वेबसाईट पर उपलब्ध है, उसे बिना किसी वेबसाईट या यूजर्स के ज्ञान के हाईजैक कर लिया जा सकता है।
बॉक्स – साईबर सिक्योरिटी टिप्स
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि यदि आप इंटरनेट का उपयोग बैंकिंग से जुड़ी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए करते हैं, तो आपको अपने डिवाईस में साईबर सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए एंटी वॉयरस को जरूर इंस्टॉल करना चाहिए। एक अच्छा एंटी वॉयरस आपको मैलवेयर और डाटा सिक्योरिटी बीच के खतरे से बचाने का काम करता है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस बात का अवश्य ध्यान रखें कि बैंक कभी भी आपसे एटीएम कार्ड नम्बर, सी.वी.वी., यू.पी.आई., ओ.टी.पी. तथा पिन आदि की मांग नहीं करता है। गृह मंत्रालय द्वारा ऑनलाइन साईबर क्राईम रिपोर्टिंंग पोर्टल शुरू किया गया है। यहां आप साईबर क्राईम के बारे में रिपोर्ट करा सकते हैं।
मशरूम कंपोस्ट व प्रोडक्शन यूनिट लगाने सहित बागवानी से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर दिया जाएगा 50 प्रतिशत का अनुदान: उत्तम सिंह
करनाल, 1 फरवरी उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने व उन्हें पारंपरिक खेती से बागवानी की लाभकारी फसलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न फसलों पर विशेष अनुदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेश के किसानों को जिलावार मशरूम प्रोडक्शन व कंपोस्ट यूनिट लगाने पर 40 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि मशरूम के गुणकारी लाभों के चलते बाजार में इसकी मांग में निरंतर बढ़ोतरी हो रही है। किसानों में इसकी खेती की सही जानकारी के अभाव में यह बाजार में अधिक मात्रा में उपलब्ध नही होता। जबकि बाजार में इसकी मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला के किसान फसल विविधिकरण के तहत इसकी खेती को अपनाकर बाजार से अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।
जिला बागवानी अधिकारी डॉ. मदन लाल ने किसानों को दी जाने वाली अनुदान राशि की जानकारी देते हुए बताया कि जिला में उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा विभागीय स्कीम के तहत जिला में एक मशरूम कंपोस्ट व एक मशरूम प्रोडक्शन यूनिट लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि दोनों यूनिट की अधिकतम यूनिट कोस्ट 20 लाख निर्धारित की गई है। जिसमें 40 प्रतिशत राशि अनुदान स्वरूप दी जाएगी। इसके साथ साथ जिला में नेट हाउस/पोली हाउस के लिए 4000 स्क्वायर मीटर का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 50 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके साथ ही राइपिंग चैम्बर के लिए 300 एमटी का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमें 35 प्रतिशत राशि का अनुदान दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 20 एचपी तक कि क्षमता के एक ट्रैक्टर पर 40 से 50 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। इसी प्रकार 35 एचपी की क्षमता वाले ट्रैक्टर माउंटेड स्प्रे के एक ट्रैक्टर पर भी 40 से 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जाएगा। वहीं जिला में एक पैक हाउस व प्याज भंडारण कक्ष के लिए 50 प्रतिशत तक व पावर टिलर पर 40 से 50 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अनुदान योजना का लाभ लेने के इच्छुक किसान द्धह्लह्लश्च://द्धशह्म्ह्लठ्
विधायक जगमोहन आनंद ने केंद्रीय बजट 2025-26 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित मंत्री निर्मला सीतारण का जताया आभार
करनाल, 1 फरवरी- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री ने सभी वर्गों के लिए हितकारी बजट पेश किया है। इस बजट से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश को और तरक्की मिलेगी। इस बजट से हरियाणा को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण का धन्यवाद किया।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि इस बजट में कृषि, स्वास्थ्य, रोजगार, उद्योग, किसान सभी वर्गों के लिए घोषणाएं की गई है। किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण सीमा 3 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है। धन धान्य कृषि योजना के तहत 100 कम उत्पादकता वाले जिलों पर ध्यान दिया जाएगा। इस बजट से हरियाणा को भारी लाभ होगा क्योंकि हरियाणा एक कृषि प्रधान राज्य है।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि यह बजट गरीब एवं मध्यम वर्ग सहित सभी वर्गों के हित में है। बजट से मेडिकल एजुकेशन का विस्तार होगा। मेडिकल पेशेवरों की कमी को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने आने वाले साल में 10,000 मेडिकल सीटें बढ़ाने की घोषणा की है, जिसका लक्ष्य अगले पांच वर्षों में 75,000 सीटें बढ़ाना है। सरकार के इस कदम से डॉक्टरों और विशेषज्ञों की वृद्धि होने की उम्मीद है, खासकर ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों में लोगों को डॉक्टरों की उपलब्धता आसान होगी।
उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों की आमदनी को बढ़ाने, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और ग्रामीण विकास को गति देने वाला है। स्टार्ट अप व उद्यमियों के लिए नई-नई योजनाएं शुरू की गई हैं। इसके साथ-साथ सभी अस्पतालों में डे केयर कैंसर केंद्रों की स्थापना की सुविधा स्थापित करेगी। उन्होंने इस ऐतिहासिक बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।
विधायक जगमोहन आनंद ने हरी झंडी दिखाकर प्रयागराज महाकुंभ के लिए बस सेवा को किया रवाना
करनाल, 1 फरवरी- करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने शनिवार को करनाल पुराने बस अड्डे से प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुरू हुई हरियाणा रोडवेज की बस सर्विस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री मौजूद रहे। उन्होंने बस में सवार सभी यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।
विधायक जगमोहन आनंद ने बताया कि यह बड़े हर्ष की बात है कि करनाल बस अड्डे से हरियाणा रोडवेज की बस सर्विस प्रयागराज महाकुंभ के लिए शुरू हुई है। यह बस हररोज करनाल के पुराने बस अड्डे से रवाना होगी। करनाल से प्रयागराज के लिए बस दोपहर 2 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 7.10 पर प्रयागराज पहुंचेगी। इसके साथ-साथ प्रयागराज से यह बस शाम 4 बजे चलेगी और करनाल पुराने बस अड्डे पर अगले दिन 9.10 पर पहुंचेगी। बस कुल 848 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। करनाल से प्रयागराज तक का किराया 1119 रुपये रखा गया है।
विधायक जगमोहन आनंद ने हरियाणा रोडवेज की प्रशंसा करते हुए कहा कि रोडवेज ने यह बहुत अच्छी पहल की है। बड़ी संख्या में यात्री हर दिन महाकुंभ में प्रयागराज के लिए जा रहे हैं। ऐसे में करनाल से सीधे प्रयागराज के लिए यह बस सुविधा मिलना बेहद सुविधाजनक रहेगा। उन्होंने हरियाणा रोडवेज बस व यात्रियों को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर हरियाणा रोडवेज के जीएम कुलदीप सिंह व ट्रैफिक मैनेजर रोहताश जांगड़ा, नफेसिंह, सुरेश व अन्य मौजूद रहे।
करनाल/घरौंडा 1 फरवरी। विधानसभा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने देश के वार्षिक बजट को देश को निरंतर आगे बढ़ाना वाला बताया ओर आमजन को राहत देना वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में माध्यम वर्ग के लिए जो निर्णय लिया गया है उससे देश के मिडिल क्लास परिवारों को बड़ा फायदा होगा। बजट में किसानों, कृषि ओर इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस किया गया है ।

