हरियाणा

रंजीता मेहता ने बजट को बताया बेहतर

बजट को लेकर पूर्व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ने बताया, बजट सबको ध्यान में रखकर बनाया गया

पंचकूला। भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता ने बजट-2025 को भारत का उत्कृष्ट बजट बताया। रंजीता मेहता ने कहा कि मोदी सरकार व वित्त मंत्री निर्मल सीतारमण ने जो बजट पेश किया है और जो सहुलियतें दी है इसकी देश की जनता को बहुत प्रतीक्षा थी। आयकर की सीमा को 12 लाख रुपये करना ऐतिहासिक है। अब एक लाख रुपये महीना तक की इंकम पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। रंजीता मेहता ने कहा कि एमएसएमई व शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी विकास तथा तमाम क्षेत्र यहां तक की आर्टिफिशियल इंटेलीजेंसी व अनुसंधान के लिए भी मोदी सरकार ने विशेष प्रावधान किया है। यह बजट मध्यम वर्ग को समर्पित तो है ही साथ ही दूरदृष्टि के नजरिए से यह भारत का शानदार बजट है। रंजीता मेहता ने कहा कि मोदी सरकार का यह संपूर्ण बजट है और इसमें हर क्षेत्र का ध्यान रखा गया है। बजट 2025 की तारीफ करते हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य से लेकर हर वर्ग की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। रंजीता मेहता ने इस सर्वसमावेशी और दूरदर्शी बजट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई दी और आभार जताया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button