हरियाणा

Rewari News: रेवाड़ी जिले की 1 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Rewari News: रेवाड़ी जिले की 1 फरवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

जिला रेवाड़ी की थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने जुआ खेलने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्‍तों सहित कुल 6500/- रुपये बरामद

रेवाडी /कोसली, 01 फरवरी ओमप्रकाश डाबला
पुलिस अधीक्षक रेवाडी डॉ0 मयंक गुप्‍ता के दिशा निर्देशन में कार्य करते हुए थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने जुआ खेलने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मध्‍य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव सीलप निवासी रतीराम अहीरवार, मध्‍य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव उर्दी निवासी अवकेश पाल, विजय नगर रेवाडी निवासी राजू व मध्‍य प्रदेश के जिला छतरपुर के गांव पहरा निवासी सुरेश पाल के रूप में हुई। जांचकर्ता ने बतलाया कि बीती रात गस्‍त के दौरान पुलिस को सुचना मिली थी कि डालियावास महिला कॉलेज सैक्‍टर 18 के नजदीक गली में एक कमरे में 4 व्‍यक्ति ताश के पत्तो पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। जिस सूचना पर तुरन्त थाना मॉडल टाऊन पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार करते हुए बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपियों को काबू करके उनका नाम पता पुछा तो उन्होंने अपना नाम रतीराम आहिरवार पुत्र गोरवा लाल अहिरवार वासी सीलप थाना गोराहर जिला छतरपुर एम. पी. हाल किरायेदार गांव ढालियावास रेवाडी, अवकेश पाल पुत्र बेटुपाल निवासी उर्दी थाना पहरा जिला छतरपुर मध्‍य प्रदेश हाल किराएदार गांव ढालियावास रेवाडी, राजु पुत्र महेश कुमार निवासी विजय नगर रेवाडी, सुरेश पाल पुत्र शारदा पाल निवासी पहरा थाना गोरीहार जिला छतरपुर मध्‍य प्रदेश हाल किरायेदार गांव ढालियावास रेवाडी बतलाया। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्‍जे से ताश के पत्‍तों सहित कुल 6500/- रूपए बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना मॉडल टाऊन में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उपरोक्‍त सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

10 सालो का सबसे कमजोर बजट:डाबला

कोसली, 01 फरवरी।

कांग्रेस नेता ओमप्रकाश डाबला ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा जहा तक बजट की बात है ,यह वही पुराना बजट है जो हम पिछले 10 सालों से सुनते आ रहे है।इसमें न तो गरीब,न किसान औऱ न ही मध्यम वर्ग को कुछ मिलता है आज का बजट पिछले 10 सालों के सबसे कमजोर बजट है।यह एक सुव्यवस्थित आर्थिक योजना के बजाय चुनाव-अनुकूल दस्तावेज प्रतीत होता है। इसमें साहसिक सुधारों का अभाव है, बेरोजगारी और मुद्रास्फीति जैसे मुख्य मुद्दों को संबोधित करने में विफल रहता है, और मध्यम वर्ग और किसानों को वास्तविक राहत प्रदान नहीं करता है। यह ठोस क्रियान्वयन योजनाओं के बिना वादों का बजट है। गैर भाजपा सरकार वाले राज्यों की उपेक्षा की गई है, बजट जनविरोधी है तथा विभिन्न क्षेत्रों को न्याय प्रदान करने में विफल रहा है।
मीडिया को जारी बयान में डाबला ने कहा है कि बजट पक्षपातपूर्ण है, जिसमें एनडीए शासित राज्यों का पक्ष लिया गया है। सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम आवंटन में कथित तौर पर कमी की गई है। मध्यम वर्ग के लिए कोई सार्थक राहत नहीं। कर स्लैब में बदलाव की उम्मीद थी, वेतनभोगी कर्मचारियों और छोटे व्यवसाय मालिकों पर वित्तीय बोझ को कम करने के लिए कोई पर्याप्त लाभ प्रदान नहीं किया गया है। यह खपत और आर्थिक सुधार को बढ़ावा देने का एक खोया हुआ अवसर है। बजट में बढ़ती बेरोजगारी से निपटने के लिए कोई स्पष्ट रोडमैप नहीं दिया गया है।

 

केन्द्रीय बजट 2025 देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाला:बलजीत यादव
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यालय सचिव बलजीत सिंह यादव ने बताया कि केंद्रीय बजट 2025 पूर्ण रूप से देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने वाला है इस बजट में हर वर्ग चाहे कर्मचारी, व्यापारी, गरीब, मजदूर, किसान, महिला, युवा हर का ख्याल रखा गया है। किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढाकर 5 लाख करना बहुत ही सराहनीय कदम है। इसके साथ-साथ यूरिया की फैक्ट्री लगाने की घोषणा भी एक किसान हितेषी काम है इस बजट में एमएसएमई के लिए लोन की सीमा 5 करोड़ से बढ़कर 10 करोड़ करना और आईआईटी एवं मेडिकल कॉलेज में दाखिले की सीट बढ़ाने की घोषणा एक सराहनीय कदम है। इस बजट में स्टार्टअप के लिए 10000 करोड़ के फंड घोषणा की गई है जीवन रक्षक दवाओ पर से कस्टम ड्यूटी हटाने की घोषणा की गई है। सीनियर सिटीजन की टैक्स छूट दोगुनी कर दी गई है और नागरिक के लिए 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगाने का फैसला मध्यम वर्गीय परिवार के लिए बहुत ही राहत भरी खबर है इस नौकरी पैसा लोगों को भी राहत मिलेगी। भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सपने को साकार करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ाने वाली अर्थव्यवस्था है इस बजट से उसे और गति मिलेगी

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button