
कपसाड़ हत्याकांड: ट्रेन में बैठने से पहले कॉल ने दी गिरफ्तारी की राह, रूड़की में बरामद हुई युवती
मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव से अगवा हुई युवती रूबी तीसरे दिन रुड़की में सुरक्षित मिली। आरोपी पारस सोम, जो हरिद्वार भागने की फिराक में था, रेलवे स्टेशन से ही पुलिस ने पकड़ लिया।

घटना के बाद पारस सोम अपने रिश्तेदार के घर नागल (सहारनपुर) में रुका था, लेकिन पुलिस की निगरानी और सर्विलांस के कारण उसकी लोकेशन पकड़ी गई। ट्रेन में बैठने से पहले पारस ने अपने दोस्त को कॉल कर “मैं बाहर निकल रहा हूं” कहा, जो पुलिस ने सुन लिया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
एसपी देहात हरिद्वार और मेरठ पुलिस की संयुक्त टीम ने रुड़की रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर युवती को बरामद किया और पारस को गिरफ्तार किया।
पुलिस और उच्च अधिकारियों की सतर्कता
एडीजी भानु भास्कर, डीआईजी कलानिधि नैथानी और एसएसपी सलावा चौकी दिनभर गांव में मौजूद रहे और पल-पल की जानकारी लखनऊ हेडक्वार्टर को देते रहे। गांव में तनाव को देखते हुए किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।
बाकी आरोपी अभी फरार
मुख्य आरोपी पारस की गिरफ्तारी के बाद भी सुनील राजपूत और दो अज्ञात युवकों का सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस अब भी इन अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।



