हरियाणा

Hisar News: हिसार जिले की 28 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

Hisar News: हिसार जिले की 28 जनवरी की बड़ी खबरें, पढ़िए एक क्लिक में

हर घर हर गृहिणी योजना के सभी पात्रों का पंजीकरण कराएं अधिकारी : अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा
500 रुपये में प्रतिवर्ष 12 सिलेंडर लेने के पात्र हैं लाभार्थी परिवार, समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
हिसार, 28 जनवरी।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने निर्देश देते हुए कहा कि जिले में हर घर हर गृहिणी योजना के 100त्न पात्र लोगों का पंजीकरण करवाया जाए। फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी सार्वजनिक वितरण प्रणाली की दुकानों की जांच नियमित रूप से करना सुनिश्चित करें व अगर तकनीकी दिक्कत आ रही है तो त्वरित समाधान करें। लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अतिरिक्त उपायुक्त ने यह निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने बताया कि जिले में कुल 3 लाख 54 हजार 736 बीपीएल व अन्त्योदय परिवार हैं। इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए वार्ड व गांव के अनुसार जागरूकता कैंप आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना बीपीएल व एएवाई श्रेणी के परिवारों को सशक्त बनाने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने कहा कि योजना के तहत 500 रुपये में प्रतिवर्ष 12 गैस सिलेंडर पात्र परिवार प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत सब्सिडी की राशि पात्र व्यक्ति के खाते में सीधी ट्रांसफर की जाती है। उपायुक्त ने कहा कि मासिक सहायता के माध्यम से यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा शुरू की गई हर घर हर गृहिणी योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने अधिकारियों को यह योजना प्रभावी ढंग से लागू करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने गैस एजेंसी संचालकों को भी पात्र लोगों को जागरूक करने और उनका पंजीकरण करने में मदद करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों से योजना के बारे में पात्र लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया।
सीईओ जिला परिषद हरबीर सिंह ने बताया कि हर घर हर गृहिणी योजना की जागरूकता के लिए गांवों में मुनादी की जाएगी। लाभार्थी महिला हरियाणा राज्य की निवासी होनी चाहिए व परिवार बीपीएल या एएवाई श्रेणी का होना चाहिए। लाभार्थी के पास एलपीजी गैस कनेक्शन होना अनिवार्य है। हरियाणा राज्य का परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, राशन कार्ड और बैंक खाता होना चाहिए ताकि ऑनलाइन सब्सिडी खाते में सीधे ट्रांसफर की जा सके।
डीएफएससी संदीप ने बताया कि पात्र परिवार द्धह्लह्लश्चह्य://द्गश्चस्रह्य.द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्डद्घशशस्र.द्दश1.द्बठ्ठ पोर्टल पर जाकर अपने परिवार पहचान पत्र संख्या के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की स्थिति की जांच भी इसी पोर्टल पर की जा सकती है। सरकार का उद्देश्य हरियाणा के सभी पात्र परिवारों को इस योजना का लाभ पहुंचाना है, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो और वे आत्मनिर्भर बन सकें।

जिला लोक संपर्क एवं जन परिवाद समिति की बैठक 29 को
हिसार, 28 जनवरी।
उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि जिला लोक सम्पर्क एवं जनपरिवाद समिति की बैठक 29 जनवरी को होगी। बैठक की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार करेंगे। बैठक का आयोजन जिला सभागार, लघु सचिवालय में होगा।
उन्होंने बताया कि बैठक में 15 एजेंडे रखेंगे जाएंगे। बैठक के दौरान तमाम विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

जिला स्तरीय चिन्हित अपराध बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने सभी विभागों से आपसी तालमेल स्थापित कर लंबित मामलों को निपटाने के दिए निर्देश
हिसार, 28 जनवरी।
लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में मंगलवार को आयोजित जिला स्तरीय चिन्हित अपराध बैठक में उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि चिन्हित अपराध के मामलों में एफआईआर से लेकर चार्जशीट, चार्ज फ्रेम व गवाही तक की सभी प्रक्रियाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि न्याय प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि न्याय प्रक्रिया में देरी अपराधियों के मनोबल को बढ़ा सकती है, इसलिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने निर्देश दिया कि हर चरण पर समय सीमा का पालन किया जाए और लंबित मामलों को शीघ्र सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।
बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि चिन्हित अपराधों के मामलों में संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने सभी विभागों से आपसी तालमेल स्थापित कर लंबित मामलों को निपटाने की अपील की।
बैठक के दौरान जिला न्यायवादी दीपक लेघा ने जानकारी दी कि हिसार जिले में चिन्हित अपराध के अंतर्गत कुल 226 अभियोग दर्ज हैं। इनमें से 56 अभियोगों में निर्णय आ चुका है, जबकि 157 अभियोग ट्रायल के अंतर्गत हैं और 13 अभियोग अभी जांच के चरण में हैं।
हिसार पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बैठक में बताया कि चिन्हित अपराधों के अंतर्गत मादक पदार्थों से संबंधित 112 अभियोग दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग इन मामलों में जल्द से जल्द चार्जशीट दाखिल कर रहा है और अभियोगों की जांच प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जा रहा है।
बैठक में हांसी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, नारनौंद एसडीएम मोहित महराणा, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील गर्ग, डिप्टी डीए विजय वर्मा, डीसीओ अजय कुमार, डीएसपी रविंद्र कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह में स्टूडेंट्स को दिए टिप्स
सहायक रोजगार अधिकारी बोली : लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर करें तैयारी
हिसार, 28 जनवरी।
लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर काम करने से ही हम सफलता को हासिल कर सकते हैं, पढ़ाई की बात हो या फिर रोजगार की, दोनों ही दिशा में हमें लक्ष्य निर्धारित करना ही होगा। यह कहना था सहायक रोजगार अधिकारी एवं कैरियर विशेषज्ञ सुनील कुमारी का। रोजगार विभाग की तरफ से 27 जनवरी से 31 जनवरी तक व्यावसायिक मार्गदर्शन सप्ताह मनाया जा रहा हैं। इसके अंतर्गत स्कूलों, कॉलेजों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स को करियर को चुनने व स्वरोजगार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जागरूक व प्रेरित किया जा रहा है। इसी दिशा में मंगलवार को राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सेमिनार आयोजन किया गया। करियर विशेषज्ञ एवं सहायक रोजगार अधिकारी सुनील कुमारी ने उपस्थित स्टूडेंट्स को कैरियर संबधित संभावनाओं के बारे में बताया।
उन्होंने कहा कि मौजूदा प्रतिस्पर्धा के दौर में सही करियर का चुनाव और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। कड़ी मेहनत ही लक्ष्य के प्रति समर्पण व लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। अधिकारी ने कहा कि रोजगार के कई तरह के विकल्प आज के वक्त में मौजूद हैं, उन्हें अपनाकर आप आगे बढ़ सकते है। उन्होंने यह भी बताया कि आज के समय में कौन कौन से क्षेत्र में करियर बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने व सरकारी नौकरी व प्राइवेट नौकरी हासिल प्राप्त अवसरों के बारे में अवगत करवाया।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान की प्रिंसिपल राजरानी व संतराज, सालेन्द्र छोटूराम व मंडल रोजगार कार्यालय प्रशांत कुमार, ध्यान सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

समाधान शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं के निराकरण का किया जा रहा हैं प्रयास : अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा
हिसार, 28 जनवरी।
लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में आयोजित समाधान शिविर में मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने नागरिकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने शांति विहार निवासी बलराज कुंडू की उधार दिए पैसे वापिस दिलाने की शिकायत पर डीएसपी मुख्यालय को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने सातरोड कला गांव निवासी दीपक कौशिक की गांव में गली व नाली के निर्माण कार्यों की जांच करने की शिकायत पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी हिसार को साइट विजिट करके 7 दिन में एटीआर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। गांव भोडिय़ा बिश्नोईयान निवासी संदीप कुमार की गली से अवैध कब्जा हटाने की शिकायत पर अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी आदमपुर को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने समाधान शिविर में आई शिकायतों का अधिकांश का मौके पर ही निदान किया और शेष पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिए गए।
अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने बताया कि शिकायतों के समाधान के लिए लग रहे समाधान शिविर में आमजन अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि  मुख्यमंत्री कार्यालय एवं मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा भी निरंतर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समाधान शिविरों की निगरानी की जा रही है।

फोटो कैप्शन (28 डीआईपीआरओ फोटो 08) : नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा।

उपायुक्त अनीश यादव ने लिंगानुपात सुधार के लिए दिया विशेष अभियान चलाने पर फोकस
हिसार, 28 जनवरी।
उपायुक्त अनीश यादव ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित वीसी सभागार में जिला स्तरीय पीएनडीटी बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में उन्होंने जिले के कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने और गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की प्रक्रिया को अनिवार्य रूप से तीसरे महीने तक पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन सीएचसी और पीएचसी क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण की दर कम पाई जाएगी, वहां जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि शीघ्र पंजीकरण से न केवल भ्रूण को एनीमिया और कम वजन जैसी समस्याओं से बचाने के लिए समय पर चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सकती है, बल्कि यह जन्म पूर्व लिंग निर्धारण और कन्या भ्रूण हत्या को रोकने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने आशा वर्करों और एएनएम को ग्रामीण क्षेत्रों में इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर पीएनडीटी अधिनियम के उल्लंघन की शिकायतों पर स्वास्थ्य विभाग को पुलिस प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। साथ ही, ऐसे मामलों में तेजी से चार्जशीट दाखिल कर अपराधियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है।
सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि वर्ष 2024 में हरियाणा का औसत लिंगानुपात 910 रहा, जबकि हिसार जिले का लिंगानुपात 916 दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक पीएनडीटी और एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) अधिनियम के तहत 51 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित कर सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
नोडल अधिकारी डॉ. प्रभुदयाल ने कहा कि प्रारंभिक पंजीकरण से शिशुओं का स्वस्थ जन्म सुनिश्चित करने और कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि अधिकांश गर्भपात प्रसव पूर्व लिंग निर्धारण के कारण होते हैं, जिन पर नियंत्रण के लिए निगरानी को सख्त किया जाएगा।
इस बैठक में हांसी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, हिसार एसडीएम ज्योति मित्तल, बरवाला एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, नारनौंद एसडीएम मोहित महराणा, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील गर्ग, डीसीओ अजय कुमार, डीएसपी रविंद्र कुमार, कृषि विभाग की डॉ. गरिमा दहिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एनकॉर्ड बैठक : ड्रग कंट्रोलर को दिए उपायुक्त अनीश यादव ने खास निर्देश, एसडीएम करेंगे नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण

नशे के प्रति जागरूक करने वाले कैंप में होने वाली टेस्टिंग पर भी चर्चा
नशे के खिलाफ कारगार कदम उठाने के उपायुक्त अनीश यादव ने दिये निर्देश
हिसार, 28 जनवरी।
उपायुक्त अनीश यादव ने निर्देश दिए हैं कि नशा बेचने और नशा करने वालों के लिए खास अभियान चलाते हुए इसकी रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जाएं। बकायदा इसके लिए ड्रग कंट्रोलर और स्वास्थ्य विभाग को खास निर्देश दिए गए है। इसके अलावा जिला में अलग अलग क्षेत्रों में बने नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने का जिम्मा भी संबंधित एसडीएम को दिया गया है। उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की एनकॉर्ड यानी नार्को समन्वय केंद्र की बैठक की अध्यक्षता की है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन, हांसी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा और सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत सहित प्रशासनिक अधिकारी के समक्ष विभिन्न पहलुओं को लेकर मंत्रणा की गई। उपायुक्त अनीश यादव ने इस दौरान नशे के प्रति जागरूक किए जाने वाले कैंप में होने वाली तमाम गतिविधियों का फीडबैक भी लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैंप में आने वाले लोगों की टेस्टिंग जो हो रही हैं, उसके बारे में अपडेट लेते हुए डेटा की जानकारी हासिल की। जिस पर बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नशा छुड़ाने के लिए लगाए जाने वाले कैंप में होने वाली टेस्टिंग के जरिए एक तरह से यह पता लगाया जाता हैं कि क्या उसे कोई दूसरा रोग तो नहीं हो गया हैं। उपायुक्त ने ड्रग कंट्रोलर से जिला में अब तक की गई कार्रवाई बारे भी अपडेट लिया और उन्होंने साफ निर्देश दिए कि जिला में नशे की बिक्री करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए खास अभियान चलाया जाएं। इसके साथ ही नशा करने वालों संबंधित मिले डेटा को लेकर भी उपायुक्त ने अपडेट लिया कि क्या स्टेटस है।
—————————
पुलिस से भी लिया अपडेट—
उपायुक्त अनीश यादव ने मौके पर मौजूद हिसार और हांसी के पुलिस अधीक्षक से भी खास तौर पर गुप्तचर के इनपुट को लेकर बात की। पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने बताया कि जैसे ही इनपुट मिलता हैं तो तुरंत कार्रवाई अमल में लाई जाती है। बकायदा आने वाले दिनों में जिला में इसे लेकर और ज्यादा टीमों को एक्टिव किया जाएगा। नशे की कमर तोड़ने के लिए हर तरह के प्रयास किए जाएंगे, फिर चाहे डिकॉय भेजने की बात ही क्यों ना हो। हांसी के पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने भी नशे की रोकथाम के लिए उनके क्षेत्र में उठाये जाने वाले कदमों का ब्यौरा दिया और कहा कि पुलिस  इस दिशा में विशेषतौर पर काम कर रही है। उपायुक्त अनीश यादव ने कहा कि नशा के प्रति जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए जाने वाले कैंप के मद्देनजर भी पुलिस स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाते हुए काम करें।
——————
एसडीएम करेंगे निरीक्षण, एनजीओ से भी लिया इनपुट
बैठक के दौरान हिसार की एसडीएम ज्योति मित्तल, हांसी के एसडीएम राजेश खोथ, बरवाला के एसडीएम डॉ वेदप्रकाश बेनीवाल और नारनौंद के एसडीएम मोहित महराणा भी मौजूद थे। इस बीच उपायुक्त अनीश यादव ने जिला में चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के बारे भी अपडेट लिया। उन्होंने चारों एसडीएम को अपने अपने क्षेत्रों में चलने वाले नशा मुक्ति केंद्रों का अपडेट लेकर उसमें निरीक्षण बाबत भी निर्देश दिए है। उपायुक्त ने कहा कि इन केंद्रों के जरिये नशा छोड़ने वालों के बारे में भी अपडेट जुटाएं।बैठक के दौरान नशे की रोकथाम के लिए काम करने वाली एनजीओ के सदस्यों से भी अपडेट लिया गया। जिसमें अंकुश फाउंडेशन के संचालक विपिन शर्मा ने उपायुक्त अनीश यादव के समक्ष यह सुझाव दिए कि चल रहे टोल फ्री नंबर के अलावा एक अतिरिक्ति नंबर भी चलाया जाएं, ताकि जिसे इस दिशा में मदद की जरूरत हो वो सहायता ले सकें। साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि हर गांव में चिकित्सक, टीचर, आंगनवाड़ी वर्कर और सरपंच की टीम बनाकर इस दिशा में काम किया जाए, ताकि नशे संबंधी फीडबैक आने पर इस दिशा में कदम उठाये जा सके।
————
यह रहे बैठक में मौजूद
बैठक में हांसी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, एसडीएम ज्योति मित्तल, एसडीएम डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, नारनौंद एसडीएम मोहित महराणा, हांसी एसडीएम राजेश खोथ, सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील गर्ग, डिप्टी डीए विजय वर्मा, डीसीओ अजय कुमार, डीएसपी रविंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
फोटो कैप्शन (28 डीआईपीआरओ फोटो 11 व 12) : हिसार में बैठक लेते उपायुक्त अनीश यादव व बैठक में मौजूद विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा सुनेंगे जनसमस्याएं
हिसार, 28 जनवरी।
लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर सिंह गंगवा 29 जनवरी को गांव खोखा और खरकड़ी में धन्यवादी दौरे के तहत होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
यह जानकारी देते हुए उनके निजी सचिव अरुण कुमार ने बताया कि खोखा गांव के कार्यक्रम का वक्त सुबह 10 बजे का रहेगा, जबकि खरकड़ी में कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा के कार्यक्रम का वक्त 11 बजकर 30 मिनट का रहेगा। उन्होंने बताया कि दोनों कार्यक्रमों के दौरान जनता से रूबरू होने के अलावा कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा द्वारा जन समस्याएं भी सुनी जाएंगी। इस दौरान तमाम विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

76.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा सहित एक महिला काबू।पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए पड़ाव चौकी पुलिस ने अंबेडकर बस्ती से महिला को काबू कर 76.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है।
चौकी प्रभारी ASI शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि अंबेडकर बस्ती में एक महिला नशीला पदार्थ सहित गली में खड़ी है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम बिना कई देरी के बताए गए स्थान पर पहुंची तो गली में एक महिला खड़ी दिखाई दी। जो पुलिस टीम को देख असहज हो तेजी से जाने लगी। जिसे पुलिस ने काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंबेडकर बस्ती निवासी इन्द्रकलां उर्फ इन्द्रा बताया। नियमनुसार उप पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार की मोजुदगी में महिला पुलिस कर्मचारी द्वारा तलाशी लेने पर उक्त इन्द्रकलां उर्फ इन्द्रा के कब्जे से एक पॉलिथीन की थैली में 76.77 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्टा को कब्जा पुलिस लेकर इन्द्रकलां उर्फ इन्द्रा के खिलाफ थाना शहर हिसार में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।
चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा बरामद हेरोइन/चिट्टा बारे की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि महिला इन्द्रकलां उर्फ इन्द्रा के यह हेरोइन/चिट्टा उसके बेटे संदीप उर्फ साजन से लिया है। आरोपी महिला को आज पेश अदालत किया जाएगा। अभियोग में आगामी कार्रवाई जारी है।

गाड़ी का चालान हो रखा है तो हो जाए सावधान, समयावधि में चालान नहीं भरा तो वाहन होगा जब्त :- शशांक कुमार सावन, पुलिस अधीक्षक हिसार।
पुलिस अधीक्षक हिसार श्री शशांक कुमार सावन ने कहा है कि अगर कोई वाहन चालक चालान की समयावधि के अंदर चालान जमा नहीं करवाता तो उस वाहन को नियंत्रण या हिरासत में लिया जाएगा। यह सख्त कदम उन लोगों के लिए है, जो चालान कटने के बाद उसे लंबे समय तक नजरअंदाज करते है। उन्होंने बताया कि चालान कटने के बाद भी लोग इसे कई सालों तक नहीं भरते। चालान भरने में देरी करने वाले चालकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब नियमों को और सख्त कर दिया गया है। चालान कटने के 60 दिन के बाद वो चालान वर्चुअल कोर्ट में चला जाता है। इस हिसाब से अगर आप ऑनलाइन चालान भरना चाहते हैं तो आपके पास 60 दिन का टाइम होता है।
यातायात नियमों का पालन करे पालन।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा है कि ट्रैफिक नियमों का पालन करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। यह न केवल सड़क पर अनुशासन बनाए रखता है, बल्कि सभी यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करता है। नियमों का पालन करने से न केवल चालान से बचा जा सकता है, बल्कि सड़क पर सुरक्षित यात्रा का अनुभव भी होता है।
चालान प्रक्रिया को आसान बनाने के प्रयास।
ट्रैफिक पुलिस अब चालान प्रक्रिया को डिजिटल बना रही है। ई-चालान प्रणाली के जरिए वाहन मालिक अपने चालान को ऑनलाइन देख सकते हैं और तुरंत भुगतान कर सकते हैं। इससे चालान प्रक्रिया पारदर्शी और आसान हो गई है।
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई।
उन्होंने कहा है कि जो लोग ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चालान भरने में देरी करने वाले चालकों को अब 60 दिनों में चालान भरना अनिवार्य है। अगर इस समय सीमा का पालन नहीं किया गया, तो वाहन जब्त किया जाएगा और अतिरिक्त जुर्माना भी लगाया जा सकता है। सड़क पर सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी कदम उठाने की आवश्यकता है। वाहन चालक चालान कटने पर उसे 60 दिनों के भीतर भरें ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। अपनी गाड़ी की गति सीमा का ध्यान रखें। हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करना आपकी सुरक्षा के लिए आवश्यक है।
वाहन के दस्तावेज पूरे रखें
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन ने कहा है कि वाहन चालक अपने वाहन के दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण, बीमा, पॉल्यूशन आदि पूर्ण रखें। ट्रैफिक पुलिस नो पार्किंग और ओवर स्पीड से संबंधित पोस्टल चालान करती है। अगर किसी वाहन का नोट पार्किंग या ओवर स्पीड का पोस्टल चालान होता है और अगर उसका पॉल्यूशन, रजिस्ट्रेशन या फिर बीमा समाप्त हो चुका है तो नो पार्किंग या ओवर स्पीड के साथ इस सब का भी जुर्माना लगाया जाता है।

मछली मार्केट टी प्वाइंट से एक व्यक्ति काबू, अवैध पिस्तौल सहित 3 कारतूस बरामद।

पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने मछली मार्केट टी प्वाइंट के पास से एक व्यक्ति को काबू कर अवैध पिस्तौल सहित 3 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गश्त के दौरान हिसार मछली मार्केट टी प्वाइंट पर मौजूद थी कि उसी समय एक व्यक्ति मछली मार्केट की तरफ से आता दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देख अचानक असहज हो वापस जाने लगा। जिसे शक के आधार पर काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम सूर्य नगर हिसार निवासी साहिल उर्फ लिंडू बताया। नियमनुसार तलाशी लेने पर उक्त साहिल उर्फ लिंडू के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल .315 बोर और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल और कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर साहिल उर्फ लिंडू के खिलाफ थाना अर्बन एस्टेट में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

हत्या प्रयास मामले में आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सदर पुलिस ने बीड़ बबरान निवासी लवप्रीत और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर गोली मारने के मामले में आरोपी बीड़ बबरान निवासी कश्मीर सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
मामले में जांच अधिकारी उप निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी में घरेलू कलह के चलते अपने बेटे और बहु पर जानलेवा हमला कर उन्हें अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी थी। थाना सदर हिसार में लवप्रीत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अभियोग अंकित किया गया। वारदात में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर मौके से ही बरामद किया गया। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button