हरियाणा

जेजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग पहुंचे पूर्व मंत्री कृपाराम पुनिया के घर

प्रदेश भर से कृपाराम पुनिया के घर शोक प्रकट करने लोग पहुंच रहे हैं वहीं जेजेपी के पूर्व जिला अध्यक्ष ओपी सिहाग भी पहुंचे पनिया के घर

डॉ कृपा राम पूनिया के निधन होने पर प्रदेश भर से लोग उनके घर शोक प्रकट करने पहुँच रहे हैं।
पंचकूला, 28 जनवरी : डॉक्टर कृपा राम पूनिया पूर्व उद्योग मंत्री हरियाणा के निधन होने पर उनके परिवार के सदस्यों का ढाढस बढ़ाने एवं शोक प्रकट करने जजपा पंचकुला के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ जजपा नेता ओ पी सिहाग, वरिष्ठ नेता तेज सिंह तेवतिया , के सी भारद्वाज, सुरिन्दर चड्डा, ईश्वर सिंहमार ,डॉ किशोर कुमार बीजेपी वरिष्ठ नेता उनके सेक्टर 17 पंचकुला स्थित निवास स्थान पर पहुँचे । इस अवसर पर जजपा नेता ओ पी सिहाग ने उनकी पुत्र वधु जजपा नेत्री श्रीमती किरण पूनिया तथा उनके बेटे सुनील पूनिया को ढाढस बढ़ाते हुए कहा कि उन लोगों को डॉ पूनिया के दिखाए रास्ते पर चलते हुए उनके सपनो को पूरा करने लिये पूरे प्रयास करने होंगे ।
उल्लेखनीय है कि डॉ कृपा राम पूनिया जिनकी उम्र लगभग 90 साल थी का 19 जनवरी 2025 की रात को पारस हस्पताल पंचकुला में इलाज कराने के दोरान निधन हो गया था । डॉ पूनिया प्रदेश की राजनीति के बहुत बड़े चेहरा थे उनके निधन पर शोक व्यक्त करने तथा परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवदेना प्रकट करने प्रदेश भर से काफी संख्या में आम लोग, ब्यूरोक्रेसी के लोग तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के लोग पहुँच रहे हैं। उनके परिवार के सदस्यों द्वारा 31 जनवरी को रेड विशप पंचकुला में उनको अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु एक शोक सभा आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सहित काफी बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों, किसान मजदूर संगठनों, सामजिक संगठनों तथा राज्य अफसर शाही के लोग पहुँचेंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button