हरियाणा

Haryana News: झज्जर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंची स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

Haryana News: जगदीप राज्याण, ब्यूरो चीफ, झज्जर। हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव झज्जर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंची l कार्यक्रम में पहुंचने पर स्वास्थ्य मंत्री का स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया l कार्यक्रम में भाषण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एचएमपीवी वायरस को लेकर पूरी तरह से सजग है। फिलहाल प्रदेश वासियों को आशंकित होने की जरूरत नहीं है। पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लक्षण प्रतीत होते ही तुरंत अपना चेकअप अवश्य करवाएं और वायरस से बचाव के लिए अपने आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने सिविल अस्पताल झज्जर में स्थापित हुए जन औषधि केंद्र,बहादुरगढ़ सिविल अस्पताल में डेंटल इम्प्लांट सेंटर एवं लैब, ओटी सुदृढ़ीकरण के अलावा सिविल अस्पताल झज्जर में डिजिटल एक्स-रे सिस्टम एवं ब्लड बैंक, ओटी एवं लैब के सुदृढ़ीकरण का शुभारंभ किया। इसके अलावा एडवांस लाइफ स्पोर्ट सुविधाओं से लैस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कुल पांच एंबूलेस में दो जिला झज्जर,दो जिला नूह व एक जिला गुरुग्राम को मिली हैं।

स्वास्थ्य मंत्री सुश्री राव ने कहा कि स्टेट सीएसआर ट्रस्ट के सहयोग से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत एपीसीपीएल तथा पवार ग्रिड इंडिया द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए जो सहयोग मिला है इसकी सभी को तारीफ करनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने एवं चिकित्सा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक सुनिश्चित करने के लिए आयुष्मान भारत योजना को विस्तार दिया गया है। अब 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक सालाना चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही है। टीबी होने पर मिलने वाली राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1 हजार रुपये कर दी गई है। इसके अलावा डायलिसिस की निशुल्क सुविधा प्रदेश के नागरिक अस्पतालों में प्रदान की जा रही है l भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली पर लगे यौन शोषण के आरोप के सवाल पर बोली स्वास्थ्य मंत्री आरती राव कहा यह मुझे ना पूछे अभी तो केस दर्ज हुआ है और अब पुलिस का काम है जांच करके देखना की क्या सही है और क्या गलत है l

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button