हरियाणा

Haryana News: हरियाणा के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, करना होगा ये काम

Haryana News: चंडीगढ़ : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा सैकेण्डरी व सीनियर सैकेण्डरी वार्षिक परीक्षा फरवरी/मार्च-2025 के लिए अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालयी परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 14 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 17 जनवरी, 2025 कर दिया गया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि 300 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 18 से 20 जनवरी तथा 1000 रुपये विलम्ब शुल्क सहित 21 जनवरी से 23 जनवरी, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । उन्होंने बताया कि अराजकीय अस्थाई मान्यता प्राप्त विद्यालय ऑनलाइन पंजीकरण के लिए शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर दिए गए लिंक पर लॉगिन करें। सभी आवश्यक दिशा-निर्देश विद्यालय की लॉगिन आई.डी. पर उपलब्ध हैं।

उन्होंने आगे बताया कि सभी सम्बन्धित विद्यालय के मुखियाओं को निर्देश देते हुए बताया कि उन द्वारा जिन परीक्षार्थियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जाने हैं, उनके विवरण विद्यालय रिकार्ड अनुसार सही होने चाहिए, इसलिए आवेदन करते समय विवरणों को भली-भांति जांच लें। यदि आवेदन-पत्र में किसी प्रकार की कोई त्रुटि पाई जाती है, तो विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेवार होंगे। परीक्षा आरम्भ होने पर फोटो/हस्ताक्षर सम्बन्धी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करते समय किसी प्रकार की तकनीकी समस्या के समाधान हेतु हेल्पलाइन नम्बर 01664-254300 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button