हरियाणा

Haryana News: अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी अब आखिरी सांसे ले रही है : अनिल विज

Haryana News: राहुल जाखड़, ब्यूरो चीफ, अंबाला। 15 जनवरी – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर मनी लांड्रिंग मामले में संलिप्तता के लिए ईडी द्वारा केस चलाने की इजाजत देने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “केजरीवाल पर केस चलेगा तो जो सच्चाई है वह लोगों के सामने भी आएगी”।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान श्री विज ने कहा कि केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी अब आखिरी सांसे ले रही है। उनके मुरझाए व लटके चेहरे इसका साफ इशारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुश्ती में पहलवान नीचे गिरा होने के बावजूद कहता है कि मैं ही जीतूंगा, मगर जो गिर चुका होता है वह गिरता ही है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री रहते हुए भी कांग्रेस ने काम नहीं करने दिया : विज

दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय के नए भवन का नाम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम पर रखने पर उपजे विवाद पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री रहते हुए भी कांग्रेस ने काम नहीं करने दिया। उनकी सारी शक्तियों, स्वतंत्रता व बुद्धिमता पर इन्होंने अंकुश लगाकर रखा। ऐसे में इनसे किसी प्रकार की उम्मीद नहीं की जा सकती।

हरियाणा सरकार किसानों / धरने पर नजर रखे हुए है और जो आवश्यक होगा वह किया जाएगा : विज

खनौरी बार्डर पर हरियाणा में किसानों के भूख हड़ताल पर बैठने के मामले में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार इस पर पूरी निगाह रखे हुए है और हमारे मुख्यमंत्री इस विषय पर ध्यान दे रहे है और जो भी आवश्यक होगा, वह किया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button