देशराज्यवायरलहरियाणा

डीएसपी कोसली विद्यानंद ने गांव ऊष्मापुर व मस्तापुर के मौजिज व्यक्तियों के साथ की बैठक।

डीएसपी कोसली विद्यानंद ने गांव ऊष्मापुर व मस्तापुर के मौजिज व्यक्तियों के साथ की बैठक।

  • डीएसपी कोसली विद्यानंद ने गांव ऊष्मापुर व मस्तापुर के मौजिज व्यक्तियों के साथ की बैठक।

-नशा, साइबर फ्रॉड व महिला विरुद्ध अपराधों बारे किया जागरूक।
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
डीएसपी कोसली विद्यानंद ने अपनी टीम सहित रोडहाई थाना क्षेत्र के गांव ऊष्मापुर व मस्तापुर का ग्रामीण भ्रमण किया तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी व जल्द ही समाधान का आश्सन दिया। इस मौके पर थाना रोडहाई प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर डीएसपी कोसली विद्यानंद ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है। नशा समाज का साझां दुश्मन है, इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाएं तथा जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण सहयोग करें। समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं तथा यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।

 

डीएसपी कोसली ने कहा कि जिला पुलिस अपने स्तर पर नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाए हुए हैं, जिसके तहत नशा तस्करों पर शिकंजा कसा जा रहा है तथा युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों तथा कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूक भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस के अभियान से प्रेरित होकर जहां युवा शिक्षा और खेल गतिविधियों की ओर अग्रसर हो रहे हैं वहीं पर अनेक नशा ग्रस्त युवकों ने नशा छोड़ने की पहल भी की है, जिनका स्थानीय प्रशासन की मदद से इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया गया है।

उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की असली जगह जेल में है, इसलिए नशे का कारोबार करने वालों की सूचना निःसंकोच होकर पुलिस को दें, पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मां-बाप अपने बच्चों की दैनिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखें तथा अपने बच्चों को नशे से दूर रहकर शिक्षा तथा खेलकूद की गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मौजिज व्यक्तियों से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button