
Today News Hissar
हिसार पुलिस
01.03.2025
*2 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति काबू।*
पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार अवैध हथियार रखने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने कैमरी रोड गंगवा से एक व्यक्ति को काबू कर 2 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए है।
मुख्य सिपाही विक्रांत ने बताया कि पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कैमरी रोड गंगवा से एक व्यक्ति को काबू किया। नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम आजाद नगर निवासी अंकित बताया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उक्त अंकित के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस लेकर अंकित के खिलाफ थाना आजाद नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी पहले भी अपराधिक वारदातों में शामिल रहा है। आरोपी पर हत्या प्रयास सहित लड़ाई झगड़े के थाना सिविल लाइन हिसार और आजाद नगर में 3 अभियोग अंकित है। आरोपी अंकित से गहन पूछताछ जारी है आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा।
