देशराज्यवायरलहरियाणा

रेवाड़ी शहर को इंदौर की तर्ज बनाएंगे सुंदर:विधायक लक्ष्मण यादव

रेवाड़ी शहर को इंदौर की तर्ज बनाएंगे सुंदर:विधायक लक्ष्मण यादव

रेवाड़ी शहर को इंदौर की तर्ज बनाएंगे सुंदर:विधायक लक्ष्मण यादव
रेवाड़ी, स्टेट समाचार, ओमप्रकाश डाबला
इंदौर की तर्ज पर रेवाड़ी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे रेवाडी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में चलाए जा रहे मेगा सफाई अभियान की कड़ी में शनिवार को अग्रसेन चौक स्थित राजकीय ब्वॉयज स्कूल के खेल मैदान में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी को सफाई व पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करने का संदेश दिया।
रेवाड़ी को स्वच्छ व सुंदर बनाने की मुहीम में जुटे विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की अगुवाई में प्रत्येक शनिवार को चलाए जाने वाले मेगा सफाई अभियान की कड़ी में अग्रसेन चौक स्थित पुराना दशहरा मैदान में राजकीय ब्वॉयज स्कूल की प्राचार्या नम्रता सचदेवा की देखरेख में स्वच्छता अभियान चलाया गया। स्कूल स्टॉफ एवं विद्यार्थियों ने इस अभियान में अहम भूमिका निभाई। सभी ने मिलकर मैदान में उगी झाडिय़ों, खरपतवार तथा गंदगी को साफ किया।
आई लव रेवाड़ी की थीम पर चलाए जा रहे सफाई अभियान के तहत विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मैदान का निरीक्षण किया तथा स्टॉफ सदस्यों व विद्यार्थियों के साथ मैदान की सफाई की। इस दौरान प्राचार्या द्वारा रखी गई मांगों को पूरा कराने का भी आश्वासन दिया। मौजूद सभी को रेवाड़ी को स्वच्छ व साफ-सुथरा बनाने की शपथ भी दिलाई गई।
इस मौके पर अपने संबोधन में विधायक लक्ष्मण यादव ने कहा कि रेवाड़ी को स्वच्छ बनाने की उनकी मुहीम के तहत यह 18वां कार्यक्रम आयोजित हुआ है। उनकी जानकारी अनुसार सफाई का यह अभियान संभवत: अब तक का सबसे बड़े अभियान का रूप ले चुका है। स्वच्छता अभियान की यह मुहीम अब आम जनमानस के दिलों में उतरती जा रही है। इस अभियान के माध्यम से हम सभी मिलकर एक स्वच्छ व सुंदर बनाकर ही दम लेंगे।
विधायक ने अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान की लगातार सफलता को देखकर रेवाड़ी की बदहाली के जिम्मेवार लोगों की पेट में मरोड़ बन रही है। जब विरोधियों को उनके खिलाफ बोलने को कुछ नहीं मिल रहा है तो कभी उनके भजन गाने पर तो कभी सफाई अभियान पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने विरोधियों को भी इस अभियान में साथ आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि जब हम सभी साथ मिलकर चलेंगे तो रेवाड़ी बहुत जल्दी स्वच्छ और सुंदर बन जाएगी।
कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, सफाई योद्धाओं व मुहीम से जुड़े विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों को तुलसी का पौधा व विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई कृति भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल स्टॉफ सदस्य, अभियान से जुड़े लोग व काफी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button