देशराज्यवायरलहरियाणा

सीआईए रेवाड़ी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

सीआईए रेवाड़ी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।

सीआईए रेवाड़ी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।
रेवाड़ी, संदीप डाबला
सीआईए रेवाड़ी ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला भिवानी के गांव आमलपुर निवासी नरेंद्र उर्फ ढिल्लू के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

जांचकर्ता ने बताया कि 7 नवम्बर 2022 की रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक बिना नंबर की बाइक पर लुहाना गांव से सीहा की तरफ आ रहा है। उसके पास अवैध हथियार है और वह किसी वारदात को अंजाम दे सकता है। सूचना के बाद सीआईए रेवाड़ी की टीम ने गांव सीहा स्कूल के पास नाकाबंदी करके आरोपी को काबू करके उसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम जचेन्द्र उर्फ सोनू निवासी गांव आलमपुर जिला भिवानी बताया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 01 देशी कट्टा व 01 जिंदा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खोल में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपी जचेन्द्र उर्फ सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस द्वारा पुछताछ में आरोपी जचेन्द्र उर्फ सोनू ने बताया की वह अवैध देशी कट्टा अपने भाई नरेंद्र उर्फ ढिल्लू से लेकर आया है। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने शनिवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी नरेंद्र उर्फ ढिल्लू को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button