देशराज्यवायरलहरियाणा

अनजान कॉल से रहें सावधान,परिचित बनकर साइबर ठग कर सकते है ,धोखाधड़ी :- पुलिस अधीक्षक, डॉ मयंक गुप्ता।

अनजान कॉल से रहें सावधान,परिचित बनकर साइबर ठग कर सकते है ,धोखाधड़ी :- पुलिस अधीक्षक, डॉ मयंक गुप्ता।

अनजान कॉल से रहें सावधान,परिचित बनकर साइबर ठग कर सकते है ,धोखाधड़ी :- पुलिस अधीक्षक, डॉ मयंक गुप्ता।

व्हाट्सएप पर न्यूड कॉल कर ब्लैकमेलिंग करने वालों से भी रहे, “सावधान”— पुलिस अधीक्षक
रेवाड़ी,संदीप डाबला
जिला पुलिस की ओर से एडवाइजरी जारी कर आमजन को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष सावधानी व सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि आज के आधुनिक जीवन में हम लोगों को किसी भी चीज के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी होती है, तो हम इंटरनेट के माध्यम से आसानी से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि हम वर्तमान में टेक्नोलॉजी के इस दौर में इतने तेजी से गुजर रहे है,कि इंटरनेट के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नही कर सकते। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जितनी तेजी से हम इस डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे है, हम सब लोगों की इंटरनेट पर निर्भरता भी उतनी ही बढ़ गयी है,परंतु इसके साथ-साथ साइबर ठगी के मामलें भी बढ रहे है, इसलिए हमें पूरी तरह से सतर्क रहने की आवश्यकता है। पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने कहा कि साइबर अपराधी ठगी करने के नए-नए तरीके अपना रहे हैं, इसलिए आमजन समझदारी और सावधानी से ही साइबर अपराधियों के चुंगल से अपने आपको बचा सकते है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों के पास किसी अंजान नंबर से कॉल कर खुद को आपका परिचित बताते हैं और उसके बाद किसी तीसरे व्यक्ति के पास अपनी पेमेंट रुकी होने की बात कहकर खातों में पैसे भेजने की बात कह कर आपके मोबाइल पर ओटीपी या क्यूआर कोड भेजते हैं। यदि आपके पास आए ओटीपी को किसी दूसरे व्यक्ति को शेयर करते हो अथवा उनके द्वारा भेजे गए क्यूआर कोड को स्कैन करते हैं, तो आपके बैंक खाते में से पैसे ट्रांसफर कर आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं, इसलिए ऐसा करने से बचें।
पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता ने बताया कि साइबर अपराधियों का गिरोह किसी व्यक्ति के व्हाट्सएप या फेसबुक आदि पर वीडियो कॉल करते हैं और अश्लील वीडियो कॉल करने के लिए उकसाते हैं। कुछ व्यक्ति गिरोह के झांसे में आ भी जाते हैं और वह अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली जाती है। साइबर ठग वीडियो का हवाला देकर पैसे की मांग करने लगते हैं और जो व्यक्ति इनकी बातों में नहीं आते तो साइबर ठग ऐसे व्यक्ति की फोटो लगाकर फर्जी अश्लील वीडियो बना उसे वायरल करने की धमकी देकर उससे मोटी रकम की मांग करते हैं। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस की और से साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए लगातार सेमिनार व गोष्ठियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी लापरवाही से भी आपकी वर्षों की कमाई पर पानी फिर सकता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति साइबर क्राइम का शिकार हो जाता है तो तुरंत सरकार द्वारा जारी साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें,या साइबर पोर्टल वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा थानों में स्थापित किए गए साइबर हेल्प डेस्क पर भी इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button