
कोसली के पंचायत घर मे मनाया सामुहिक होली मिलन समारोह
कोसली,
रविवार को कोसली के पंचायत घर मे ग्रामीणों द्वारा सामुहिक रूप से होली मिलन समारोह बड़ी-धूमधाम से मनाया गया।समारोह की अध्यक्षता पूर्व हेडमास्टर सज्जन सिंह ने की।इस अवसर पर सज्जन सिंह यादव ने कहा होली प्रेम और रंगों का पर्व है इसे आपसी सोहार्द से मनाना चाहिए ।यह त्यौहार हम सबको अपने सभी मतभेद भुलाकर मनाना चाहिए और केमिकल रहित सूखे रंगों से ही होली खेलनी चाहिए।सभी ग्रामीणों ने आपस मे खुशी बाटी ओर तिलक होली खेली।कार्यक्रम में जिला पार्षद जीवन हितैषी ,होशियार सिंह लम्बरदार, प्रिंसीपल दयानंद शर्मा,कैप्टन डॉ सुचेत यादव,डॉ रामफल यादव,एडवोकेट रतनकुमार यादव,ओमप्रकाश डाबला, कैप्टन कर्मसिंह यादव ,सतबीर चेयरमैन,जगदीश यादव,मिथलेश पंच,डीएसपी सत्यवान,सूबेदार राजसिंह आर्य, सतबीर सिंह यादव, डॉ सुषमा यादव,जगपाल यादव,पंच श्याम जेई,कृष्ण यादव पंच,संदीप पंच, यदुयादव,सूबेदार ब्रह्मानंद यादव,शिला यादव,शारदा पंच,आदित्य पंच,इंदरजीत यादव,राजबीर पंच सहित गांव के लम्बरदार ,पूर्व पार्षद ,पूर्व पंच, वर्तमान पंच सहित पूर्व सैनिक शामिल रहे।
