पंजाब

मान सरकार का बड़ा फैसला: पंजाब पुलिस में 22 आईपीएस अधिकारियों की नई तैनाती

चंडीगढ़। पंजाब में पुलिस प्रशासन को नई दिशा देने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। राज्य में 22 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति के आदेश जारी किए गए हैं। इस फेरबदल में कई जिलों के एसएसपी बदले गए हैं और अहम विंग्स को नए प्रमुख मिले हैं।

सरकारी आदेश के मुताबिक, 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी रवजोत ग्रेवाल को निलंबन समाप्त होने के बाद विजिलेंस ब्यूरो पंजाब में तैनात किया गया है। तरनतारन उपचुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन के मामले में चुनाव आयोग ने उन्हें पहले निलंबित किया था।

जिलों में बदले पुलिस कप्तान

पुलिस विभाग में हुए बदलाव के तहत खन्ना, रूपनगर और बठिंडा जिलों के एसएसपी को नई जिम्मेदारी दी गई है।

ज्योति यादव को बठिंडा का एसएसपी बनाया गया है।

मनिंदर सिंह को रूपनगर जिले की कमान सौंपी गई है।

डीजीपी कार्यालय में तैनात दर्पण आहलूवालिया को खन्ना का एसएसपी नियुक्त किया गया है।

नशा, अपराध और ट्रैफिक पर सरकार का फोकस

नीलंबरी विजय जगदले को आईजी रैंक में प्रमोशन देकर एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है।

नरेश कुमार को पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग में विशेष डीजीपी बनाया गया है।

अमरदीप सिंह राय को ट्रैफिक और रोड सेफ्टी के साथ पब्लिक ग्रिवेंस विंग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ अहम पद

सरकार ने मानवाधिकार, क्राइम, इंटेलिजेंस, बॉर्डर रेंज, काउंटर इंटेलिजेंस, विजिलेंस और सोशल मीडिया जैसे महत्वपूर्ण विभागों में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है, ताकि पुलिस व्यवस्था को और चुस्त-दुरुस्त बनाया जा सके।

गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक शेखर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह फेरबदल तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button