हरियाणा

11 साल की चचेरी बहन से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुला राज; ताऊ के बेटे को 20 साल की सजा

यह मामला 10 अगस्त 2020 का है। एक मां अपनी 11 साल की बेटी को पेट दर्द की शिकायत पर डॉक्टर के पास लेकर गई। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट ने सबके होश उड़ा दिए—बच्ची गर्भवती थी। जब मां ने प्यार से पूछा, तो डरी-सहमी बच्ची ने बताया कि उसके ताऊ के लड़के दीपक ने टीवी देखने के बहाने उसके साथ गलत काम किया था और जान से मारने की धमकी दी थी।

मामला कोर्ट पहुंचा। हाई कोर्ट के आदेश पर गर्भपात कराया गया और भ्रूण का डीएनए आरोपी दीपक से मैच हो गया। करीब 4 साल चली सुनवाई और 15 गवाहों के बयानों के बाद, अतिरिक्त सेशन जज गुनीत अरोड़ा ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की तरफ से अमन कौशिक ने दमदार पैरवी की।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button