
हरियाणा पुलिस में 5500 कॉन्स्टेबल भर्ती: आज से आवेदन शुरू, ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म
पुलिस विभाग में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। हरियाणा पुलिस में कॉन्स्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन पहले ही जारी किया जा चुका था, अब उम्मीदवार हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (HSSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।
पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत सबसे ज्यादा पद कॉन्स्टेबल जनरल ड्यूटी (पुरुष) के हैं, जिनकी संख्या 4500 है।
वहीं महिला कॉन्स्टेबल के 600 पद रखे गए हैं। इसके अलावा कुछ पद गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (GRP) के लिए भी निर्धारित हैं।
शैक्षणिक योग्यता और जरूरी शर्तें
उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है
10वीं या उससे ऊपर की कक्षा में हिंदी या संस्कृत विषय पढ़ा होना चाहिए
अभ्यर्थी ने हरियाणा ग्रुप C CET परीक्षा दी हो
CET स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा
पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 170 सेमी और महिलाओं की 158 सेमी तय की गई है
आयु सीमा और वेतन
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
चयनित उम्मीदवारों को ₹21,700 (लेवल-03 सेल-1) वेतन मिलेगा
चयन प्रक्रिया
भर्ती प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल होंगे:
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
लिखित परीक्षा
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
मेडिकल जांच
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सबसे पहले https://hssc.gov.in पर जाएं
Advt No-01/2026 – Police Department Recruitment लिंक पर क्लिक करें
जरूरी निर्देश पढ़कर डिक्लेरेशन स्वीकार करें
अपना Group C CET रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
OTP वेरिफिकेशन के बाद आपकी CET डिटेल्स दिखाई देंगी
यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें
Application Form में पर्सनल डिटेल्स, योग्यता और पद का चयन करें
फोटो व सिग्नेचर 4KB से 100KB (JPG/JPEG/PNG) फॉर्मेट में अपलोड करें
फॉर्म का प्रीव्यू देखकर सबमिट करें
आवेदन पत्र डाउनलोड कर प्रिंट निकालें, साइन करके स्कैन कॉपी अपलोड करें
जरूरी लिंक
ऑफिशियल वेबसाइट: www.hssc.gov.in
आवेदन शुरू: 11 जनवरी 2026
अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2026
👉 भर्ती से जुड़ी ताजा जानकारी और नोटिफिकेशन के लिए उम्मीदवारों को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी जाती है।

