
जितेंद्र भगेल ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर पर पहुचकर शौक संतप्त परिवार को सांत्वना दी
जितेंद्र भगेल ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर पर पहुचकर शौक संतप्त परिवार को सांत्वना दी
जितेंद्र भगेल ने शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के घर पर पहुचकर शौक संतप्त परिवार को सांत्वना दी
रेवाड़ी, ओमप्रकाश डाबला
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के सह- प्रभारी जितेंद्र भगेल ने रेवाड़ी जिले के गांव भालखी के शहीद लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के परिवार से मुलाकात की।उन्होंने शौक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और वीर शहीद को श्रद्धांपूर्वक पुष्पाजंलि अर्पित की ।
भगेल ने यादव परिवार की सैन्य सेवा को याद किया ।उन्होंने कहा कि सिद्धार्थ के पिता सुशील यादव भी वायु सेवा में सेवारत थे।इस परिवार की चार पीढियां देश की सेना में अपनी सेवा दे चुकी है। भगेल ने कहा की देश इस परिवार के बलिदान को कभी नही भूलेगा। जितेंद्र भगेल रेवाड़ी में कांग्रेस नेता अजीत टोंगड घर भी पहुचकर उनके छोटे भाई एडवोकेट अजय टोंगड के आकस्मिक निधन पर शौक व्यक करने पहुचे।उपस्थित ग्रामीणों ने जितेंद्र भगेल को एक ज्ञापन दिया की माजरा में बनने वाले एम्स का नाम शहीद लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम करवाने की सरकार को सिफारिश करे ।भगेल ने आस्वाशन दिया कि वो अपने शीर्ष नेतृत्व को अवगत करा एम्स का नाम शहीद लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव के नाम करवाने की सिफारिश करेंगे।इस अवसर पर रोहतास बेदी,नीरज यादव,वेदप्रकाश विद्रोही, जिला कांग्रेस ग्रामीण के संयोजक ओमप्रकाश डाबला, अजित टोंगड, नीलम भगवाडिया ,मनोज दख़ोरा,रमेश ठेकेदार सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

