हरियाणा

ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव क्या हारे उनकी हार के साथ ही उनके सात सरोकार भी घग्घर नदी में दफन हो गए- ओ पी सिहाग

ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव क्या हारे उनकी हार के साथ ही उनके सात सरोकार भी घग्घर नदी में दफन हो गए- ओ पी सिहाग

ज्ञानचंद गुप्ता चुनाव क्या हारे उनकी हार के साथ ही उनके सात सरोकार भी घग्घर नदी में दफन हो गए- ओ पी सिहाग
पंचकूला, 16 अप्रैल : जननायक जनता पार्टी जिला पंचकूला के कार्यवाहक अध्यक्ष ओ पी सिहाग ने कहा कि पंचकूला के पूर्व विधायक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने जब वो पिछली विधानसभा में पंचकूला हल्के के प्रतिनिधि थे तब उन्होंने इस शहर एवं पूरे हल्के की बेहतर साफ सफाई, पॉलिथीन, नशा , प्रदुषण एवं क्राइम फ्री पंचकूला के साथ- साथ पंचकूला से अवैध कब्जे हटाने एवं शहर को आवारा पशुओं, आवारा कुत्तों से निजात दिलाने बारे सात सरोकार नामक मुहिम चलाई थी। सिहाग ने कहा कि जहां तक मैं जानता हूं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता सात सरोकारों के लेकर काफी गंभीर थे पर पंचकूला में तैनात तत्कालीन अफसरशाही एवं नगर निगम महापौर के कार्य के प्रति ढुलमुल तथा उदासीन रवैये के कारण ये मुहीम कामयाब नहीं हो सकी ।
ओ पी सिहाग ने आश्चर्य प्रकट करते हुए कहा कि ज्यों ही पिछले विधानसभा चुनाव में ज्ञानचंद गुप्ता की हार हुई सात सरोकारों की चर्चित मुहिम पंचकूला में कहीं सुनाई नहीं दी। जो अधिकारी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस मुद्दे बारे बुलाई गई बैठकों में सबके सामने सात सरोकारों के सपने को पूरा करने के लिये कसमें खाते थे ,उन्होंने इस मुद्दे के प्रति अपनी आंखे मूंद ली और तो और नगर निगम महापौर जो कभी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ हरदम साये की तरह चिपके रहते थे उनके मुहँ से भी सात सरोकारों के शब्द भी बिल्कुल गायब हो गए । इस बारे लोगों का कहना है कि नगर निगम महापौर तथा जिले की अफसरशाही ने पूर्व स्पीकर के सात सरोकारों को उनके चुनाव हारने के बाद घग्घर नदी में बहा कर उनको जल समाधि दे दी है।
ओ पी सिहाग ने कहा कि आज पंचकूला सफाई के मामले लगातार पिछड़ता जा रहा है। शहर के मुख्य मार्गों पर गन्दगी के अलावा कॉंग्रेस घास एवं भांग के पौधों ने डेरा डाला हुआ है। शहर में हर जगह पॉलिथीन के लिफाफे बिखरे पड़े हैं। शहर में जगह जगह गन्दगी के ढेर के ढेर पड़े हुए हैं जहां आवारा पशुओं एवं आवारा कुत्तों के झुंड मुहँ मारते दिखाई देते हैं। नशा रोकने की मुहिम ज्यादा कारगर साबित नहीं हो पा रही है ,कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लग रहा है, शहर तथा मार्केटस में लगातर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं एवं प्रदुषण रोकने बारे लिए जा रहे कदम नाकाफी पड़ रहे हैं। जजपा नेता सिहाग ने कहा कि हम सबको मिलकर उन दफन पड़े सात सरोकारों को दोबारा जिंदा करके नए सिरे से मुहिम चलाने का संकल्प लेना होगा क्योंकि वो वास्तव में पंचकूला के हर नागरिक का सपना है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button