हरियाणा

थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप से जाटूसाना थाना क्षेत्र में चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन।

थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप से जाटूसाना थाना क्षेत्र में चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन।

थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप से जाटूसाना थाना क्षेत्र में चलाया विशेष सर्च ऑपरेशन।
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने संयुक्त रूप बुधवार को जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव बेरली कलां, बेरली खुर्द व जाटूसाना में विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने यहां पर जाकर झुग्गी–झोपड़ियों और संदिग्ध स्थानों की जांच की। इस दौरान पुलिस टीम ने वहा पर रह रहे बाहरी श्रमिकों की भी जानकारी ली तथा उनके पहचान पत्र भी जांचे। अभियान के तहत पुलिस ने बाहरी लोगों की पहचान सुनिश्चित की तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। इसके साथ ही पुलिस ने वाहनों के कागजातों की भी जांच की।

प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक सीमा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की ओर से सुरक्षा के मद्देनजर और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों को काबू करने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ मयंक गुप्ता के दिशा–निर्देश पर पुलिस की टीमें सर्च अभियान चलाकर संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है। बुधवार को जिला पुलिस द्वारा गठित थाना जाटूसाना पुलिस, डॉग स्क्वायड व कमांडो के जवानों ने जाटूसाना थाना क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर काम्बिंग सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को किसी प्रकार की आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जिला में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

प्रबंधक थाना जाटूसाना निरीक्षक सीमा कुमारी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कोई नशीला पदार्थ बेचता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें, पुलिस तुरंत एक्शन लेगी। उन्होंने कहा कि यदि आपके आसपास कोई भी असामाजिक तत्व संदिग्ध व्यक्ति या वाहन दिखाई दे या किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत संबंधित थाना या डायल 112 पर इसकी सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button