उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

आह शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* शाह ने जोरहाट में पुलिस अकादमी का उद्घाटन किया, बोले- बरफुकन की जीवनी 23 भाषाओं में पढ़ाई जा रही; 3 दिन के असम-मिजोरम दौरे पर गृहमंत्री

*2* कांग्रेस ने असम में शांति कायम नहीं होने दी, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे बहाल किया’, असम में गरजे शाह

*3* अमित शाह ने कहा, ‘पिछले 10 वर्षों के दौरान असम में 10,000 से अधिक युवा हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं और राज्य में शांति लौट आई है।’ शाह ने कहा कि पीएम मोदी नीत सरकार असम में हाल ही में आयोजित व्यावसायिक सम्मेलन में प्रस्तावित पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश के अलावा तीन लाख करोड़ रुपये की बुनियादी ढांचा परियोजनाएं लाएगी

*4* ISRO: इसरो को क्रायोजेनिक इंजन की हॉट टेस्टिंग में मिली सफलता, लॉन्च व्हीकल मार्क-3 में होगा इस्तेमाल

*5* राजस्थान के जोधपुर जिले के मंडोर इलाके में होली की दिन केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के काफिले की रिजर्व कार पर हमला किए जाने की घटना सामने आई है, हमले में उनकी कार का शीशा टूट गया,यह घटना रावजी की गैर कार्यक्रम के दौरान हुई,गनीमत रही कि जिस वक्त यह हमला हुआ उस वक्त शेखावत कार के अंदर नहीं थे, हालांकि घटना के बाद जोधपुर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं

*6* मतदाता पहचान पत्र को आधार से लिंक करने की तैयारी, गड़बड़ी की शिकायतों के बीच गृह सचिव-सीईसी की अहम बैठक, पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी

*7* ‘मंदिर पर हमला ISI की साजिश’, अमृतसर में ग्रेनेड हमले पर पुलिस कमिश्नर का बड़ा बयान; CCTV में कैद हुई घटना,कल उपद्रवियों ने रात 12 बजे के बाद मंदिर पर ग्रेनेड फेंका। इसमें कोई घायल या हताहत नहीं हुआ है

*8* सुनीता विलियम्स 19 मार्च को अंतरिक्ष से धरती पर लौटेंगी, इलॉन मस्क के रॉकेट ने उड़ान भरी; 9 महीने से स्पेस स्टेशन में फंसी हैं

*9* कर्नाटक में मुस्लिम कॉन्ट्रैक्टर्स को सरकारी टेंडर्स में 4% रिजर्वेशन, सिद्धारमैया कैबिनेट से प्रस्ताव पास, कानून इसी सत्र में बदला जाएगा

*10* बारामती में पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि ‘मराठवाड़ा और विदर्भ से जो जानकारी सामने आई है, वह चिंताजनक है। हम भी विभिन्न जगहों से सही आंकड़ा हासिल करने की कोशिश करेंगे। केंद्र सरकार को भी किसानों की मदद के लिए नीति बनाने की जरूरत है।

*11* छत्तीसगढ़ में पारा 40° के पार, UP में ओले गिरे, जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी; MP में लू, राजस्थान-हरियाणा में बारिश का अनुमान

*12* इस हफ्ते सोना ₹784 और चांदी ₹1,598 महंगी हुई, सोने के भाव ₹86,843 के ऑल टाइम हाई पर; 72 दिन में 10,681 रुपए महंगा हुआ

*13* पाकिस्तानियों की अमेरिका में एंट्री होगी बैन, लिस्ट में 41 देशों के नाम… नींद उड़ा देगा ट्रंप का एक आदेश,ट्रंप सरकार पाकिस्तान समेत 41 देशों पर बड़ा एक्सन लेने पर विचार कर रहा है अगर ड्राफ्ट पर मुहर लगती है तो इन देशों के नागरिक की अमेरिका में एंट्री नहीं हो सकेगी, अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल की तुलना में इस बार यात्रा प्रतिबंध ज्यादा व्यापक होंगे

  1. *14* सीरिया का ISIS चीफ अबू खदीजा ढेर, इराकी सेना के ऑपरेशन में मारा गया, PM बोले- ये दुनिया का सबसे खतरनाक आतंकी था
    *Today News haryana, टुडे न्यूज़ हरियाणा
Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button