राज्यवायरलहरियाणा

ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने खेडा आलमपुर व रोडहाई गांव का दौरा किया

ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने खेडा आलमपुर व रोडहाई गांव का दौरा किया

ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने खेडा आलमपुर व रोडहाई गांव का दौरा किया

कोसली, ओमप्रकाश डाबला

डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम के तहत शनिवार को खेडा आलमपुर व रोडहाई गांव का दौरा किया। उन्होंने गांव में आमजन के साथ बैठक कर गांव की सुरक्षा व पुलिस से संबंधित समस्याओं के बारे में जाना और उनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही अपराधों की रोकथाम हेतु चर्चा की।

डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने कहा कि सरकार द्वारा नशे के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। और सभी चाहते है कि प्रदेश नशे से मुक्त हो। पुलिस द्वारा गावों में लगातार जागरूकता के प्रोग्राम चलाए जा रहे है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करवाई जा रही है, ताकि वे अपनी ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग कर सकें।

इसके साथ ही पुलिस नशा तस्करों को काबू करने के साथ ही नशे की सप्लाई की चैन को तोड़ने के लिए प्रभावी प्रयास कर रही है। साथ ही नशे की गर्त में फसे लोगों की डी एडिक्शन सेंटर में काउंसिलिंग करवाने के साथ दवाई दिलाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि नशा हसते खेलते परिवार को तबाह कर देता है। नशा एक सामजिक बुराई है। इसको जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग को मिलकर इसके खिलाफ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आमजन इस मुहिम में पुलिस का सहयोग करें।

डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने इस दौरान ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वे नशे के साथ साथ अपराध से भी दूर रहे, आपसी गुटबाजी से बचे। गांव में यदि कोई व्यक्ति नशे का कारोबार करता है तो उसके बारे में पुलिस को सूचना दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जायेगी। और आरोपी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान गांव की पंचायत व मौजिज व्यक्ति मौजूद रहें। सभी ने अपराध व नशे पर अंकुश लगाने में पुलिस का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

यातायात नियमों की पालना करें

डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे यातायात के सभी नियमों की पालना करें। और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि देश भर में हर वर्ष लाखों लोग सड़क हादसों में मारे जाते है और इन हादसों में लाखों लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते है। एक व्यक्ति की मौत से परिवार के कई लोगों का जीवन तबाह हो जाता है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात के सभी नियमों का पालन करें। इनकी पालना करने से रोड पर खुद तो सुरक्षित रहेंगे साथ ही सामने वाला भी सुरक्षित रहेंगा।

साइबर अपराध बारे किया जागरूक

डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद ने कहा कि तकनीकी के इस युग में साइबर अपराधी ठगी के नए नए तरीके अपनाकर आमजन के साथ ठगी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। आमजन किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए। और किसी के साथ अपनी आईडी, पासवर्ड व ओटीपी शेयर न करें। साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता व सतर्कता ही सबसे बेहतर उपाय है। साइबर क्राइम के प्रति खुद भी जागरूक रहें और दूसरों को भी जागरूक करें।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button