उत्तर प्रदेशगुजरातजम्मू कश्मीरदेशपंजाबराज्यवायरलहरियाणाहिमाचल प्रदेश

16march aaj ki news आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें

16 मार्च आज की देश राज्यों से बड़ी खबरें

*सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*रविवार – 16- मार्च – 2025*

👇🏻Today News haryana

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका के जानेमाने पॉडकास्टर लेक्स फ्रिडमैन से लंबी बातचीत हुई है। इस एपिक पॉडकास्ट का प्रसारण आज शाम 5:30 बजे होगा। इसमें पीएम मोदी की बचपन से लेकर सार्वजनिक जीवन की यात्रा समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई है। यह बातचीत भारत के साथ ही दुनिया भर के दर्शकों के लिए पीएम मोदी के व्यक्तित्व और विचारधारा को समझने का अवसर प्रदान करेगी

*2* पीएम मोदी ने खुद सोशल मीडिया पोस्ट में इस बातचीत की जानकारी साझा की। उन्होंने लिखा, पीएम ने लिखा, लेक्स फ्रिडमैन के साथ बातचीत वास्तव में शानदार रही। इसमें मेरे बचपन की यादों, हिमालय में बिताए गए समय और सार्वजनिक जीवन की यात्रा सहित विविध विषयों पर चर्चा हुई। आप भी इस संवाद का हिस्सा बने

*3* पीएम खुद कर रहे मिजोरम के विकास की निगरानी’; असम राइफल्स के मुख्यालय स्थानांतरण के गवाह बने शाह

*4* BJP ने पूछा- राहुल बार-बार वियतनाम क्यों जा रहे, वे नेता प्रतिपक्ष, अपने दौरों की जानकारी क्यों नहीं देते; ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए चिंता

*5* अपने निर्वाचन क्षेत्र में अधिक समय क्यों नहीं बिताते। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को वियतनाम की यात्रा बार-बार करने के लिए जवाब देना चाहिए। राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्हें भारत में रहकर राजनीति करनी चाहिए, न कि विदेश यात्रा करने में व्यस्त रहना चाहिए। प्रसाद ने सवाल किया कि वियतनाम के प्रति राहुल गांधी का इतना प्रेम क्यों है?

*6* ‘तमिल एक मधुर भाषा है, प्रधानमंत्री चाहते हैं कि हर भाषा को उचित सम्मान मिले’, हिंदी विवाद पर बोले अश्विनी वैष्णव

*7* होली के रंग में भंग की कोशिश…देश के कई शहरों में तनाव फैलाने का प्रयास; झारखंड-पंजाब में दर्ज हुईं घटनाएं

*8* ‘एनकाउंटर की जरूरत हो तो करो, खुली छूट है’:*बिहार के मुंगेर में ASI की हत्या पर डिप्टी CM बोले- अपराधी जिस भाषा में समझे उसी में समझाइए

*9* ऐ सिपाही! ठुमका लगाना पड़ेगा, वरना सस्पेंड हो जाओगे; होली पर लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने पुलिसवाले को नचाया

*10* कर्नाटक सोना तस्करी मामले में रान्या राव के सौतेले IPS पिता पर ऐक्शन, छुट्टी पर भेजे गए

*11* मध्यप्रदेश के मऊगंज में पुलिस टीम पर हमला, ASI की मौत; तहसीलदार सहित कई पुलिसवाले घायल

*12* आंध्र प्रदेश में पिता ने दो बच्चों की हत्या की, फिर खुद पंखे से लटककर फांसी लगाई; बच्चों के पढ़ाई में बुरे प्रदर्शन से नाराज था

*13* RBI ने कहा- इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त कैपिटल, बैंक की फाइनेंशियल कंडीशन भी स्टेबल, डिपॉजिटर्स को चिंता करने की जरूरत नहीं

*14* मुंबई इंडियंस दूसरी बार बनी WPL चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को 8 रन से फाइनल हराया; हरमनप्रीत की फिफ्टी, सिवर-ब्रंट को 3 विकेट

*15* देश भर में होली के त्योहार खत्म होने के साथ ही देशभर में भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। गुजरात,महाराष्ट्र और राजस्थान के कई इलाकों में लू जैसी स्थिति बन गई है। इन राज्यों के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। महज 3 साल के अंदर यह दूसरा मौका है जब लू का दौर मार्च के पहले पखवाड़े में आ गया है
टुडे न्यूज़ हरियाणा

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button