
पुलिस की संयुक्त स्पेशल चैकिंग में डॉग स्क्वायड भी शामिल, मेला स्पेशल ट्रेनों पर बढ़ाई सुरक्षा
रेवाड़ी ,ओमप्रकाश डाबला
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त रूप से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर स्पेशल जांच अभियान चलाया। जीआरपी थाना प्रभारी श्याम सिंह ने बताया कि होली उत्सव पर खाटू श्याम मेले के उपलक्ष में बढ़ती भीड़ को मध्यनजर रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल जांच चलाया गया हैं। जांच अभियान के तहत संदिग्ध यात्रियों की जांच भी की गईं हैं। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में जीआरपी और आरपीएफ पुलिस द्वारा टीमों का गठन किया गया हैं। संदिग्ध की सूचना ड्यूटी स्टॉफ को दी जा सकती हैं। पुलिस के संयुक्त जांच अभियान में डॉग स्क्वायड की टीम को भी शामिल किया गया। इस दौरान संदिग्ध यात्रियों की जांच की हैं। आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार जांगड़ा ने होली उत्सव मेले में यात्रियों की सुरक्षा में ख़लल डालने वालों पर पुलिस की पैनी नज़र रहेगी। होली उत्सव पर खाटू श्याम जाने वाले यात्रियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने का जिम्मा रेलवे पुलिस का हैं। रेल यात्री किसी भी संदिग्ध की जानकारी देकर अपनी और पुलिस की मदद करें। पुलिस द्वारा चलाए गए आज के स्पेशल चेकिंग अभियान में यात्रियों को साइबर अपराध के प्रति भी जागरूक किया गया। इस अवसर पर डॉग स्क्वायड से HC ललित कुमार, डॉग मार्फी, सब इंस्पेकर अशोक कुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल गौतम, ASI रेखा शर्मा, पिंकी व बिंदु यादव सहित अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद थे।
