राज्यवायरलहरियाणा

गोत्र को नहीं शिक्षा को देवी चाहिए प्राथमिकता, सादगी के साथ करें विवाह का आयोजन

गोत्र को नहीं शिक्षा को देवी चाहिए प्राथमिकता, सादगी के साथ करें विवाह का आयोजन

गोत्र को नहीं शिक्षा को देवी चाहिए प्राथमिकता, सादगी के साथ करें विवाह का आयोजन
रेवाड़ी ओमप्रकाश डाबला
सुनार भवन (धर्मशाला) नई बस्ती रेवाड़ी में एक आमसभा एवं तिलक होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ जिसमें रेवाड़ी जिले के सभी प्रबुद्ध सुनारों ने भाग लिया चौधरी नीरज सोनी ने अपने ओजस्वी भाषण से सभा को संबोधित किया बिरादरी के उत्थान के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिए गए विवाह सगाई तथा अन्य शुभ अवसरों पर सादा समारोह के आयोजन होंगे दिखावा कम से कम होगा रिश्ता तय करते समय लड़का लड़की के गोत्र मिलान को प्राथमिकता न देकर उनकी शैक्षणिक योग्यता उनके जीवन शैली, भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी मीटिंग करवा कर उनकी पूर्ण सहर्ष स्वीकृति मिलने के उपरांत उनके भविष्य को ध्यान में रखते हुए सभी शुभ रीति रिवाज न्यूनतम औपचारिकताओं के साथ किए जाएंगे भात ,छुछक तथा लग्न के अवसर पर समाज को न्यूनतम ₹1100/-( eleven hundred) दिए जाएंगे तथा सभी प्रकार के निमंत्रण फोन अथवा मैसेज के माध्यम से भेजे जाएंगे समाज के सभी संदेश भी व्हाट्सएप के माध्यम से ही दिए जाएंगे तथा स्वर्णकार एवं ज्वेलर्स का काम करने वाले भाई बिरादरी की रेट लिस्ट के नियमों का पूरी निष्ठा से पालन करेंगे इसके अलावा मृतक के संस्कार परिवार अपनी सुविधा तथा क्षमता अनुसार सादा तरीके से करेगा पगड़ी की जगह सफेद गमछा दिया जाएगा समाज को निर्देशित करने के लिए निर्देशन कमेटी का गठन किया जाएगा इस अवसर पर समाज के लोगों ने धर्मशाला की रिपेयर हेतु चंदा देने हेतु सर्वसम्मति से घोषणा की सभी सदस्यों को निर्देशन कमेटी की गाइडलाइन का पूर्ण रूप से पालन करना होगा इस अवसर पर नीरज चौधरी ,बाबू गोरा सिंह ,प्रकाश चंद (बोहरा जी), संतोष प्रधान, पुरुषोत्तम दास, पूरणमल जी ,सुरेश जी, शिवनारायण जी, सुरेंद्र सोनी, विनोद सोनी ,कुलदीप सोनी ,मुरारी लाल सोनी, सुनील सोनी ,रामनिवास सोनी ,जगदीश सोनी, मास्टर विद्यासागर जी, सतीश सोनी, पवन सोनी, लक्ष्मण सोनी ,हेमंत सोनी ,विजेंद्र सोनी, प्रदीप सोनी, यशपाल सोनी ,दौलत सोनी एवं समाज के सैकड़ो प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button