हरियाणा

बाइक चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी,ओमप्रकाश डाबला

बाइक चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार। रेवाड़ी,ओमप्रकाश डाबला

बाइक चोरी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार।
रेवाड़ी,ओमप्रकाश डाबला
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु, गांव सिलारपुर निवासी रासीद व सफीक खान उर्फ टुल्ला के रूप में हुई है।

जांचकर्ता ने बताया कि राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव कालाका निवासी परमजीत ने अपनी शिकायत में बताया था की वह डीजे फलोवर का काम करता है। गत 3 मार्च को वह अपनी बाइक पर धारूहेड़ा के शिवालय गार्डन मे काम के लिए आया था। उसने अपनी बाइक को गार्डन के अन्दर खड़ा किया था। जिसे कोई नाम पता नामालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव मिलकपुरी निवासी आसबदीन उर्फ कल्लु, गांव सिलारपुर निवासी रासीद व सफीक खान उर्फ टुल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button