हरियाणा

आपराधिक प्रवृत्ति व असामाजिक तत्वों पर कसें शिकंजा:डॉ मयंक गुप्ता

आपराधिक प्रवृत्ति व असामाजिक तत्वों पर कसें शिकंजा:डॉ मयंक गुप्ता

-आपराधिक प्रवृत्ति व असामाजिक तत्वों पर कसें शिकंजा:डॉ मयंक गुप्ता
कोसली, ओमप्रकाश डाबला
पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी डॉ मयंक गुप्ता ने जिला पुलिस के सभी डीएसपी, इंचार्ज अपराध शाखा, सभी थाना प्रबंधक और सभी चौकी प्रभारियो के साथ जिला स्तरीय अपराध व कानून एवं व्यवस्था की समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा अपराध को नियंत्रण करने के लिए सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी लगातार भरसक प्रयास करते रहे। जिससे जिले में अपराध पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा सके।तथा नशा के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में और तेजी लाएं तथा विभिन्न प्रकार के नशा बेचने वालों की जन सहयोग से सूचना प्राप्त कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें तथा मादक पदार्थ तस्करी के मुख्य स्रोत तक शिकंजा कसें।
पुलिस अधीक्षक ने जिले में गठित अपराधो के अनसुलझे मामलों की भी बिंदुवार समीक्षा की और इनके निस्तारण के लिए कहा। उन्होंने आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के मामलों, लूट व चोरी की घटनाओं, आपराधिक छवि के व्यक्तियों की निगरानी, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। उन्होंने एसएचओ ट्रैफिक को निर्देश दिए कि वह ट्रैफिक पर विशेष ध्यान देकर जाम की स्थिति पैदा न होने दें।
इस अवसर पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ रविन्द्र सिंह, डीएसपी बावल श्री सुरेन्द्र श्योराण, डीएसपी कोसली श्री विद्यानंद, डीएसपी ट्रैफिक श्री विनोद शंकर सहित सभी थाना प्रबन्धक, सभी चौकी ईन्चार्ज, सभी सीआईए ईन्चार्ज व सभी ईन्चार्ज कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी मौजूद रहे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button