
भाजपा की जीत ही जनता की जीत है, कांग्रेस का पत्ता साफ : श्रुति चौधरी -कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
भाजपा की जीत ही जनता की जीत है, कांग्रेस का पत्ता साफ : श्रुति चौधरी -कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
-भाजपा की जीत ही जनता की जीत है, कांग्रेस का पत्ता साफ : श्रुति चौधरी
-कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने भाजपा मेयर प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया।
रोहतक, 27 फरवरी, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने बृहस्पतिवार को रोहतक नगर निगम से भाजपा प्रत्याशी राम अवतार वाल्मीकि व पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया। श्रुति चौधरी गांव कन्हैली, महर्षि दयानंद यूनिविर्सटी, सुरेश प्रधान फार्म हाउस, गांव सुनारिया के सतगामा खाप चबूतरा, लाढौत रोड और निवर्तमान मेयर मनमोहन गोयल के निवास स्थान सहित विभिन्न वार्डों में पहुंची और लोगों से अपील करते हुए कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा की जीत ही जनता की जीत होगी। ट्रिपल इंजन की सरकार रोहतक में भरपूर विकास करवाएगी। श्रुति चौधरी ने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता को परिवार के सदस्य की तरह मान सम्मान देती है। हमने कांग्रेस भी देखी है, लेकिन भाजपा ने जो मान सम्मान दिया है, कभी कांग्रेस में नहीं मिल सकता ।
श्रुति चौधरी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि पिता-पुत्र ने कांग्रेस को खत्म कर दिया है। जब तक हुड्डा है जब तक कांग्रेस में न तो कोई नेता आगे बढ़ सकता है न ही पार्टी। उन्होने कह दिल्ली चुनाव की तरह कांग्रेस हरियाणा के निकाय चुनाव में भी साफ हो जाएगी।
इस दौरान विभिन्न जगहों पर पहुंचने पर श्रुति चौधरी का पगड़ियों व फूलमालाओं जोरदार सवागत किया गया , स्वागत और जनता के समर्थन से अभिभूत होकर उन्होंने कहा की जिस तरह से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में जनता का समर्थन मिल रहा है इसको देखकर साफ हो गया है की निकाय चुनाव में भाजपा की एकतरफा जीत तय है और कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय है।

