हरियाणा

मार्च के बाद पहले फेज में एक लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देंगे : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

मार्च के बाद पहले फेज में एक लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देंगे : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*मार्च के बाद पहले फेज में एक लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देंगे : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का निकाय चुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार अभियान जारी, सीवन और कलायत में की जनसभाएं*

*सीएम बोले: कमल खिलाएं, विकास की गारंटी मैं लेता हूं*

*अब तो कांग्रेस के ट्वीट से भी भ्रष्टाचार की बदबू आने लगी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी*

*सीवन/कलायत (27 फरवरी)।* हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को सीवन नगर पालिका के भाजपा प्रत्याशी शैली मुंजाल और कलायत नगर पालिका से भाजपा उम्मीदवार मैनपाल राणा के समर्थन दोनों जगह जनसभाएं की। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दोनों जगह की जनता को विश्वास दिलवाया कि सीवन और कलायत में कमल खिलाकर भेज दें, विकास की गारंटी मैं लेता हूं। सीवन और कलायत को और ज्यादा चमकाने में कसर नहीं रहने दी जाएगी। ये मेरी ही नहीं प्रधानमंत्री की भी गारंटी है कि किसी भी क्षेत्र में विकास की कमी नहीं रहने देंगे। नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं को ट्वीट के अलावा कुछ नहीं आता, अब तो उनके ट्वीट में भी भ्रष्टाचार की बदबू आने लगी है। कांग्रेस के नेता जनता को बरगला रहे हैं कि भाजपा ने कुछ काम नहीं किया। लेकिन उन्हें धरातल की कोई जानकारी नहीं। भाजपा ने सरकार बनने के 100 दिनों के अंदर 18 महत्वपूर्ण वादे पूरे किए हैं। भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान संकल्प पत्र में वादा किया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्लॉट देंगे और हमने 14 शहरों के 15 हजार 340 परिवारों को शहरी आवास योजना के तहत 30-30 गजे से प्लॉट दे भी दिए हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा का संकल्प है कि गांवों के रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मकान बनाकर देंगे। इस प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाते हुए भाजपा 12 मार्च के बाद पहले फेज में 1 लाख परिवारों को 100-100 गज के प्लॉट देगी। सैनी ने जनता से भाजपा को जिताने की अपील की। जनसभाओं में सांसद नवीन जिंदल, पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा, जिलाध्यक्ष मनीष कठवाड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, डीएससी समाज के नेता स्वदेश कबीर, पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर, कैलाश भगत, नगर परिषद चेयरमैन सुरभि गर्ग,चुनाव प्रभारी डॉ. पवन सैनी, ओमप्रकाश पहल, जसवंत पठानियां, अजय प्रताप राणा आदि मौजूद रहे।

*प्रधानमंत्री ने फीडबैक लिया*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज सुबह ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात हुई। करीब 30-40 मिनट तक प्रधानमंत्री हरियाणा के बारे में अपडेट लेते रहे। सभी योजनाओं के बारे में जानकारी ली, बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में पूछा और गति देने पर जोर दिया। नगर निगम चुनाव को लेकर भी प्रधानमंत्री ने अपडेट लिया, मैंने जनता के बलबूते पर प्रधानमंत्री को कहा कि जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस तीसरी बार जीरों पर आउट हुई है, वैसे ही हरियाणा नगर निगम चुनाव में भी जनता कांग्रेस को जीरो पर आउट करेंगे।

*महत्वपूर्ण फैसलों से बदला हरियाणा के लोगों का जीवन*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जनसभाओं में कहा कि भाजपा ने संकल्प पत्र के वादे के अनुसार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, पीजीआई और मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की सुविधा फ्री दी जा रही है। भाजपा ने कृषि क्षेत्र की बड़ी समस्या का समाधान करते हुए कानून बनाकर पट्टेदारों को जमीन का मालिकाना हक दिया। पंचायती जमीन पर जिन लोगों के मकान 20 साल से ज्यादा समय से बने हैं, उन्हें भी मालिकाना हक देने का काम किया। सैनी ने कहा कि प्रदेश की 15 लाख महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश हैं कि इस योजना में सभी पात्रों को जोड़ा जाए। गरीब को सशक्त किया जा रहा है।

*कांग्रेस वादे पूरे नहीं करती, युवाओं की भर्ती भी रुकवा दी थी*
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में जनता से वादा किया था कि महिलाओं को 1500 रुपये प्रति महीना दिए जाएंगे, 500 रुपये में सिलेंडर दिया जाएगा। लेकिन महिलाओं को कांग्रेस आज तक कुछ नहीं दिया। ढाई साल का समय हो गया वहां सरकार बने, कांग्रेस अभी तक योजना भी नहीं बना पाई। दरअसल कांग्रेस अपनी गलत नीतियों के कारण हरियाणा और दिल्ली से साफ हुई है। हरियाणा में भी विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने युवाओं की सरकारी नौकरी का रिजल्ट रुकवा दिया था। लेकिन जनता ने कांग्रेस के मनसूबे पूरे नहीं होने दिए। भाजपा की सरकार बनते ही मैंने सीएम पद की शपथ बाद में ली, पहले 25 हजार युवाओं को नौकरी दी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button