राशिफल

आज का राशिफल 18 अप्रैल 2025

राशिफल 18 अप्रैल 2025

राशिफल 18 अप्रैल 2025

मेष —कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल होगी। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भरपूर प्रयास करें। भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। रोजगार के साधनों में वृद्धि होगी। घर-बाहर जीवन सुखमय व्यतीत होगा। प्रमाद न करें।

वृष —–रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। चित्रकारी व संगीत आदि में रुचि रहेगी। नए विचार मन में आएंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। जल्दबाजी न करें। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

मिथुन —-विवाद को बढ़ावा न दें। मेहनत का फल कम प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। कोई बुरी सूचना मिल सकती है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।

कर्क—- पहले की गई मेहनत फल प्राप्त होगा। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह —-भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। व्ययवृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार मनमाफिक चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। जीवन सुखमय व्यतीत होगा। मित्रों का साथ रहेगा।

कन्या —-छोटी-मोटी पारिवारिक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। भेंट उपहार की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे। दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों से सावधानी आवश्यक है।

तुला —–पुराना रोग उभर सकता है। स्वास्थ्‍य पर व्यय होगा। जल्दबाजी हानिकारक रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी। कार्य में विलंब हो सकता है।

वृश्चिक— व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नए कारोबारी अनुबंध होंगे। संपर्कों का लाभ लें। शत्रु परास्त होंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। प्रमाद न करें।

धनु —-कार्यक्षेत्र में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। नए काम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जल्दबाजी न करें।

मकर —-स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। किसी मामले में विजय प्राप्त होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार अच्‍छा चलेगा।

कुंभ — बहुत ही सोच समझ कर धैर्य के साथ आगे बढ़ने का समय है |भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जोखिम न लें। यात्रा में विशेष सावधानी रखें। सभी मनोरथ हल होंगे|

मीन —राजकीय सहयोग से अटके काम पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button