देशराज्य

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शुक्रवार 18 अप्रैल – 2025*

सुबह देश राज्यों से बड़ी खबरें शुक्रवार 18 अप्रैल - 2025*

 

*1* धनखड़ बोले– अदालत राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकती, अनुच्छेद–142 न्यूक्लियर मिसाइल बना; सुप्रीम कोर्ट ने कहा था– राष्ट्रपति 3 महीने में बिल पर फैसला करें

*2* क्या यह माफी लायक है? FIR क्यों नहीं हुई; जस्टिस वर्मा के घर से कैश मिलने पर भड़के उपराष्ट्रपति,धनखड़ ने कहा अगर यह घटना आम आदमी घर हुई होती, तो इसकी गति इलेक्ट्रॉनिक रॉकेट सरीखी होती, लेकिन उक्त मामले में तो यह बैलगाड़ी जैसी भी नहीं है,

🔸रूस ने तालिबान को आतंकी संगठन की सूची से हटाया, 20 साल पुराना बैन खत्म।

🔸वक्फ बोर्ड में अगले आदेश तक कोई नियुक्ति नहीं, संपत्तियों में बदलाव पर भी रोक।

🔸पंजाब में 14 आतंकी हमलों का आरोपी, ISI का खास… अमेरिका में पकड़ा गया 5 लाख का इनामी हैप्पी पासिया।

🔸भारतीय फार्मा गोदाम पर हमने नहीं दागी मिसाइल, रूस का इनकार; यूक्रेन पर इशारा

🔸चीन के साथ होगा बहुत अच्छा व्यापार समझौता, नरम पड़े डोनाल्ड ट्रंप के तेवर

🔸पीएम मोदी से मिला दाऊदी बोहरा प्रतिनिधिमंडल, वक्फ कानून का किया स्वागत

🔸बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी को भारत लाने की कवायद तेज, CBI ने गैर जमानती वारंट जारी करने का किया अनुरोध

🔸हैदराबाद, सिकंदराबाद में साई सूर्या डेवेलपर्स के ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ के फर्जीवाड़े का पर्दाफाश

🔸उपराष्ट्रपति बोले- अदालतें राष्ट्रपति को आदेश नहीं दे सकतीं:जज ‘सुपर संसद’ की तरह काम कर रहे, अनुच्छेद 142 न्यूक्लियर मिसाइल बन गया

🔸अजमेर दरगाह विवाद हाईकोर्ट पहुंचा:अंजुमन कमेटी की सिविल कोर्ट में सुनवाई पर रोक की मांग, केंद्र का तर्क- कमेटी नहीं लगा सकती याचिका

🔸बंगाल सरकार की मुर्शिदाबाद हिंसा पर रिपोर्ट- हालात काबू में:कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश- सेंट्रल फोर्स तैनात रहेगी; पुलिस ने बाप-बेटे की हत्या का मास्टरमाइंड पकड़ा।

🔸’राहत का एहसास’: ममता ने बर्खास्त शिक्षकों की सेवा अवधि बढ़ाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का किया स्वागत।

🔸ट्रंप ने किया दावा : अमेरिका में अब लोगों को नहीं देना पड़ेगा इनकम टैक्स, कहा- वह इस दिशा में कर रहे है काम।

🔸कांग्रेस ने बनाया ED को, आज उसी की वजह से परेशान हो रहे हैं, इसे करना चाहिए खत्म : अखिलेश।

🔸हमास युद्ध के सभी बंधकों को रिहा करने के लिए हुआ तैयार।

🔸मां-बाप की मर्ज़ी के ख़िलाफ़ शादी करने वाले पुलिस सुरक्षा का अधिकार नहीं मांग सकते: इलाहाबाद हाईकोर्ट।

🔸‘हम हिंदुओं से हर बात में अलग हैं…’, पाकिस्तान के सेना प्रमुख Asim Munir ने उगला जहर, कश्मीर- बलूचिस्तान पर भी बोले।

🔹नीरज चोपड़ा ने दक्षिण अफ्रीका में पोटचेफस्ट्रूम इनविटेशनल टूर्नामेंट में 84.52 मीटर थ्रो के साथ जीता स्वर्ण।

🔹MI vs SRH : मुंबई इंडियंस वानखेड़े में 4 विकेट से जीती, हैदराबाद की सीजन में 5वीं हार।

 

*today news

*3* दुनिया की शीर्ष सैन्य शक्ति बनेगा भारत’, राजनाथ बोले- 2029 तक तीन लाख करोड़ के रक्षा उत्पादन का लक्ष्य

*4* नड्डा की जगह कौन संभालेंगे BJP की कमान? नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया तेज; हो रही मैराथन बैठकें

*5* एक बार फिर कांग्रेस ने नए वक्फ कानून को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला किया है। पार्टी ने कहा कि यह कानून न सिर्फ कानून की दृष्टि से गलत है, बल्कि नैतिक रूप से भी कमजोर है और यह संविधान की आत्मा पर हमला करता है।

*6* ‘कश्मीर पर पाकिस्तान का कोई अधिकार नहीं’, PAK आर्मी चीफ के बयान पर भारत का करारा जवाब

*7* ‘गांधी परिवार है खानदानी भ्रष्ट’, भाजपा नेता गौरव भाटिया ने रॉबर्ट वाड्रा को बताया भू-माफिया, रॉबर्ट वाड्रा को ‘भू माफिया’ करार देते हुए कहा कि वह किसानों की जमीन हड़पने में शामिल रहे हैं। उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर नेशनल हेराल्ड घोटाले से जुड़े होने का आरोप लगाया

*8* मेहुल चोकसी को वापस लाने की तैयारी तेज, भारत के अनुरोध पर बेल्जियम में हुई थी गिरफ्तारी

*9* आज मुर्शिदाबाद दौरे पर जाएंगे गर्वनर बोस, हिंसाग्रस्त क्षेत्रों के दौरे को लेकर सीएम और राज्यपाल आमने-सामने

*10* अमेरिका में पकड़ा गया 5 लाख का ईनामी आतंकी हैप्‍पी पासिया, पंजाब में 14 से ज्यादा आतंकी वारदातों में था शामिल

*11* चीन के साथ होगा बहुत अच्छा व्यापार समझौता, टैरिफ विवाद के बीच नरम पड़े ट्रंप के तेवर

*12* जनवरी-मार्च तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 12% कम हुआ, ₹7,033 करोड़ रहा, रेवेन्यू 8% बढ़कर ₹40,925 करोड़ हुआ; ₹22 प्रति शेयर डिविडेंट देगी कंपन

*13* जियो फाइनेंस को चौथी तिमाही में 316 करोड़ का मुनाफा, सालाना आधार पर 1.8% बढ़ा, रेवेन्यू ₹493 करोड़ रहा; 5 दिन में शेयर 12% चढ़ा

*14* मुंबई इंडियंस से भी हारी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम, आईपीएल 2025 में गंवाया पांचवां मुकाबला

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button