देशराज्य

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

आज शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें

 

*1* भगवद गीता और नाट्यशास्त्र यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल, PM मोदी बोले- गर्व का क्षण

*2* यूनेस्को के मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में भारत की अब 14 प्रविष्टियां हो गईं हैं। इसके तहत वैश्विक महत्व की दस्तावेजी विरासत को संरक्षित किया जाता है। गीता और नाट्यशास्त्र के इसमें शामिल होने से यूनेस्को में भारत का दबदबा बढ़ गया है

*3* भारत में बने इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद दुनियाभर में पहचान बना रहे, आईटी मंत्री का बड़ा बयान,वैष्णव ने कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन बीते कुछ दशकों में पांच गुना बढ़ चुका है और अब यह 11 लाख करोड़ रुपये का हो चुका है। साथ ही हमारा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादनों का निर्यात 3.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

*4* पशुपति से तिरुपति तक तबाह हो गए नक्सली, अमित शाह ने CRPF की कोबरा बटालियान की ठोकी पीठ

*5* क्या यह इनका ATM है? नेशनल हेराल्ड केस को लेकर अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर तीखा प्रहार

*6* ‘राष्ट्रपति और राज्यपाल हैं टिट्यूलर हेड पर सुप्रीम कोर्ट को पावर…’, वाइस प्रेसिडेंट धनखड़ के बयान पर बोले सिब्बल

*7* कर्नाटक में रोहित वेमुला कानून लागू करने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने इस कांग्रेस शासित प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने सीएम सिद्धारमैया को लिखे पत्र में कहा, सरकार को ‘रोहित वेमुला एक्ट’ नाम से कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कानून का मकसद शिक्षा प्रणाली में जाति आधारित भेदभाव को खत्म करना है। अपने पत्र में राहुल ने भारत रत्न डॉ बीआर आंबेडकर का भी जिक्र किया है।

*8* JPC अध्यक्ष बोले- वक्फ विधेयक असंवैधानिक हुई तो इस्तीफा दूंगा, 5 याचिकाओं पर 5 मई को सुनवाई, नियुक्तियां रोकीं; केंद्र से 7 दिन में जवाब मांगा

*9* ऐसी हिंसा बंगाल की वास्तविकता बन गई है’, ट्रेन से मालदा के लिए निकले राज्यपाल का CM ममता पर बड़ा हमला

*10* ‘ऐसी हिंसा कभी बर्दाश्त नहीं की जाएगी’; मुर्शिदाबाद हिंसा पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस सख्त,बोस ने घटनाओं को ‘मौत का नाच’ बताया। उन्होंने कहा कि हिंसा का रास्ता अपनाने वाली मानसिकता को जड़ से खत्म किए जाने की जरूरत है। बोस ने कहा, बंगाल में अलग-अलग जगहों से हिंसा की भयावह खबरें आ रही हैं

*11* पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष शुक्रवार शाम को विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। 60 वर्षीय घोष पार्टी सहयोगी रिंकू मजूमदार से विवाह करेंगे। दोनों एक-दूसरे को 2021 से जानते हैं। उनके करीबी लोगों के हवाले से यह खबर सामने आई है।60 वर्षीय भाजपा नेता अब तक अविवाहित हैं।

*12* आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के खिलाफ ED की बड़ी कार्रवाई, 14 साल पुराने केस में 800 करोड़ की संपत्ति जब्त

*13* 24 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, हिमाचल में 60-80kmph की रफ्तार से हवा चली, पेड़ उखड़े; बीकानेर-बाड़मेर में पारा 45° पार

*14* IPL में आज RCB बनाम PBKS, बारिश का खतरा, दोनों ने इस सीजन जीते 4-4 मैच, बैटिंग पिच पर कोहली-अय्यर की भिड़ंत

*15* गुड फ्राइडे पर आज शेयर बाजार बंद, इस हफ्ते तीन दिन के कारोबार में 3,396 अंक चढ़ा सेंसेक्स, कल 1509 अंक की तेजी रही थी
*==============================*

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button