
हरियाणा
हरियाणा सरकार का मेधावी छात्रों के लिए खुशखबरी: हर महीने 1,000 रुपये प्रोत्साहन राशि
चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अपने सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। अब 7वीं से 12वीं तक के वे छात्र और छात्रा, जो वार्षिक परीक्षा में अपनी कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें हर महीने 1,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इस योजना के तहत प्रत्येक कक्षा में एक श्रेष्ठ छात्र और एक श्रेष्ठ छात्रा को यह राशि मिलेगी, बशर्ते उन्होंने कम से कम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हों।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योग्य विद्यार्थियों के नाम 24 जनवरी तक निदेशालय को भेजे जाएँ। यह राशि शिक्षा उत्कृष्टता प्रोत्साहन (EEE) योजना के अंतर्गत दी जाएगी।
ज्ञात हो कि इस तरह की छात्रवृत्ति की शुरुआत राजीव गांधी छात्रवृत्ति के रूप में वर्ष 2005-06 में की गई थी।

