पंजाब

पंजाब में गणतंत्र दिवस 2025: लुधियाना में होगा राज्य स्तरीय समारोह, सीएम भगवंत सिंह मान फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे

पंजाब सरकार ने गणतंत्र दिवस 2025 के कार्यक्रमों की पूरी सूची जारी कर दी है। इस बार राज्य स्तरीय समारोह लुधियाना में आयोजित होगा, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान फरीदकोट में तिरंगा फहराएंगे।

मुख्य कार्यक्रम:

लुधियाना: राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन, राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया।

फरीदकोट: मुख्यमंत्री मान करेंगे तिरंगा फहराने की रस्म।

इसके अलावा विधानसभा और मंत्रियों द्वारा अन्य शहरों में तिरंगा फहराने के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं:

मोहाली: विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

रूपनगर: डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी

संगरूर: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

जालंधर: नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री अमन अरोड़ा

बरनाला: सामाजिक न्याय और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर

गुरदासपुर: एनआरआई मामलों और प्रशासनिक सुधार मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल

मोगा: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह

बठिंडा: राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां

मुक्तसर साहिब: खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद श्री

फाजिल्का: परिवहन एवं जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर

अन्य शहरों में शिक्षा, ऊर्जा, पर्यटन, कृषि और स्थानीय निकायों के मंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

पुलिस सुरक्षा:

गणतंत्र दिवस के चलते पंजाब पुलिस ने 27 जनवरी तक सभी छुट्टियां रद्द कर दी हैं। यह कदम राज्य में कानून-व्यवस्था और समारोह की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। पुलिस पूरी तरह चौकस रहेगी और सुरक्षा व्यवस्था 24 घंटे मुस्तैद रहेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button