
दुनिया की सबसे अच्छी और पक्की मित्र पुस्तक होती
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी में पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने दो दिवसीय प्राथमिक शिक्षकों के एफएलएन और छात्राओं के एनएसएस कैंप का निरीक्षण कार्य किया।
दुनिया की सबसे अच्छी और पक्की मित्र पुस्तक होती है: महेंद्र सिंह। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय उचाना मंडी में पहुंचे जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी महेंद्र सिंह ने दो दिवसीय प्राथमिक शिक्षकों के एफएलएन और छात्राओं के एनएसएस कैंप का निरीक्षण कार्य किया। अपने संबोधन में कहा कि बेटियों को आज अपने संस्कारों से और मेहनत के दम पर अपने माता-पिता का सिर ऊंचा करना है। अब गुड टच बेड टच नहीं बल्कि नो टच पर निगाह रखनी है। आज हमें किसी फ्रेंड की आवश्यकता नहीं बल्कि दुनिया का सबसे अच्छा और सच्चा फ्रेंड हमारी पुस्तक होती है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आपके पास विशेष कर गरीब तबके के विद्यार्थी शिक्षा के लिए आ रहे हैं। आपने उनके माता-पिता का दिल जीतना है और विपरीत हवाओं में भी शिक्षा का दीपक बुझने नहीं देना। शिक्षक वास्तव में देश का निर्माता है। इस अवसर पर प्रिंसिपल सरोज श्योकंद, मास्टर रामप्रसाद ,शीशपाल शास्त्री, मनजीत, प्रवीण कुमार, राम मेहर, सतविंदर, रेनू, मुकेश इत्यादि मौजूद रहे।

