उत्तर प्रदेशजम्मू कश्मीरदेशपंजाबहरियाणा

वैश्विक शिखर सम्मेलन में युवा लेखक बिश्नोई ने प्रतिनिधि के तौर पर लिया भाग*

वैश्विक शिखर सम्मेलन में युवा लेखक बिश्नोई ने प्रतिनिधि के तौर पर लिया भाग*

*वैश्विक शिखर सम्मेलन में युवा लेखक बिश्नोई ने प्रतिनिधि के तौर पर लिया भाग*

उत्तरप्रदेश सरकार द्वारा पावन महाकुंभ के अवसर पर आयोजित वैश्विक शिखर सम्मेलन “महा कुंभ की आस्था और जलवायु परिवर्तन” में युवा लेखक विकास बिश्नोई ने विशेष आमंत्रित प्रतिनिधि के रूप में भाग लिया। इस ऐतिहासिक सम्मेलन में विश्वभर से धर्मगुरु, नीति निर्माता, पर्यावरण विशेषज्ञ और विद्वान शामिल हुए। इसका उद्देश्य आध्यात्मिक मूल्यों को सतत विकास से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना था।
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित प्रमुख वक्ताओं ने जलवायु संकट से निपटने में धार्मिक आस्थाओं की भूमिका और प्राचीन आध्यात्मिक शिक्षाओं की प्रासंगिकता पर विचार साझा किए।
यह भव्य आयोजन प्रयागराज के सेक्टर 25, वीआईपी टेंट सिटी में संपन्न हुआ, जहां विभिन्न धर्मगुरुओं, वैज्ञानिकों और नीति निर्माताओं ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस महत्वपूर्ण पहल में विकास बिश्नोई की भागीदारी उनके साहित्यिक योगदान और सामाजिक जागरूकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on X-twitter Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Back to top button